फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : तेजस्वी यादव के जयकारे लगा रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार को क्या लिखा? लालू को कही बात पर आपत्ति

Sat, 27 Sep 2025 12:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : संजय यादव और रोहिणी के प्रकरण को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पाली संभालते  हुए रोहिणी आचार्या की जमकर प्रशंसा की। अब रोहिणी एक बार फिर मुखर होकर सीएम नीतीश कुमार के बयान का जबर्दस्त तरीके से विरोध किया है। बात सोशल मीडिया पर पोस्ट है। 
विज्ञापन
रोहिणी आचार्या ने किया पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी कहे जाने वाले संजय यादव और रोहिणी आचार्या के प्रकरण में रोहिणी बैकफुट पर लौटने के बाद मामला कुछ शांत हुआ। हालांकि इस बीच तेजस्वी यादव ने बीच-बचाव करते हुए अपनी बड़ी बहन रोहिणी की जमकर प्रशंसा की, तब जाकर मामला वह प्रकरण शांत हो पाया। अब एक बार फिर रोहिणी आचार्या सोशल मीडिया पर भड़काऊ बातें पोस्ट की हैं, लेकिन यह बातें संजय यादव के लिए नहीं बल्कि यह निशाना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हैं। उन बातों में कुछ शब्द काफी आपत्तिजनक हैं, जो एक बार फिर सियासत में गर्माहट ला सकती है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: अमित शाह आज समस्तीपुर के बाद जाएंगे अररिया, पांच हजार भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, "दिमागी तौर पर पूरी तरह से विक्षिप्त हो चुके व्यक्ति की जुबान गंदी होनी स्वाभाविक सी बात है। पागलों को सड़कों पर गाली - गलौज करते अमूमन देखा ही जाता है .. जिस व्यक्ति के संरक्षण में मुजफ्फरपुर महापाप हुआ, जिसकी चारित्रिक नीचता के किस्से तमाम हैं, उस बदजुबान तोंद वाले अंकल के मुंह से निश्चित हार की बौखलाहट में घटिया सोच से पैदा हुई निम्नस्तर की भाषा का गुबार निकल रहा है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बड़कागांव में मुख्यमंत्री नीतीश और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कार्यक्रम, तैयारियों में जुटा प्रशासन

रोहिणी ने आगे लिखा है कि, "पागलपन की हद हासिल कर बेचैन आत्मा बन चुके अंकल .. बोली जा रही हर गंदी बोली का हिसाब करने को तैयार बैठी है बिहार की जनता .."चाहे लाख दे लो गाली , बिहार में इस बार सिर्फ और सिर्फ भाई तेजस्वी के लिए ही बजेगी ताली।"


 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव। - फोटो : अमर उजाला
जानिए क्या कहा था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव के लिए 
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 सितंबर को खगड़िया में थे, जहां वह एक कार्यकर्ता संवाद को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव को 'ससुरा' कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "ससुरा जब खुद हट गया तो अपनी पत्नी (राबड़ी देवी) को बना दिया। पहले के समय में इतना लोग काम करता था क्या? उस संबोधन के बाद यह सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें