फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics : बिहार चुनाव परिणाम के 42 दिन बाद कौन MLA किसके संपर्क में; विधायकों को लेकर किसका क्या दावा?

Fri, 26 Dec 2025 06:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में प्रचंड ठंढ़ और कुहासा ने जिंदगी की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दी है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ इस भीषण कंपकपी में भी सियासी पारा इतना बढ़ा हुआ है कि सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष और सहयोगी दलों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति में एक बार फिर 'ऑपरेशन लालटेन' और 'ऑपरेशन तीर' को लेकर दावों का दौर शुरू हो गया है। सूबे के सियासी गलियारों में अब इस बात कीसुगबुगाहट तेज हो गई है कि खरमास के बाद कोई बड़ा उलटफेर हो सकता हैक्या ? जहाँ एक तरफ जनता दल यूनाइटेड का दावा है कि राष्ट्रीय जनता दल के कई विधायक जदयू के संपर्क में हैं, वहीं तेजस्वी यादव की पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा है कि जदयू का वजूद ही खत्म होने वाला है और उनके नेता पाला बदलने को बेताब हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Lalu Yadav Family : नए साल में किस पते पर मिलेंगे लालू यादव? सर्कुलर रोड से राबड़ी आवास खाली हो रहा अभी!

नीतीश के सिपहसालारों का दावा - राजद में मचेगी भगदड़
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने दावा करते हुए कहा है कि राजद के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि राजद के लगभग 17-18 विधायक अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और वे विकास की मुख्यधारा यानी एनडीए से जुड़ना चाहते हैं। जदयू का कहना है कि संपर्क में आए नेताओं की सूची लंबी है, इसलिए फिलहाल उन्हें वेटिंग में रखा गया है। नीरज कुमार ने कहा कि    सही समय आने पर 'बड़ा धमाका' किया जाएगा, फिलहाल आपलोग थोडा इंतजार का मजा लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें- http://Bihar : तेज प्रताप यादव ने पूर्व सहयोगी के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी, सम्राट चौधरी से सुरक्षा की लगाई गुहार

राजद का तीखा पलटवार- हमारे टच में है आधी जदयू 
इधर, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जदयू के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'भ्रम की राजनीति' करार दिया है। उन्होंने कहा कि जदयू के अंदर ही भारी असंतोष है। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने तंज कसते हुए कहा है कि जदयू तो डूबती हुई नाव है। उनके विधायक ही तय कर चुके हैं कि उन्हें कहाँ जाना है। जदयू के 65 विधायक राजद के संपर्क में हैं, एक दिन नीतीश जी बस देखते रह जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें