फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: RJD विधायक बोले- नीतीश कुमार से बिहार नहीं चल रहा, वह MODI-FIED हैं; JDU में सत्ता भोगियों का झुंड

Mon, 27 Feb 2023 12:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: RJD विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर फिर से हमला बोला है। सोमवार को विधानसभा पहुंचे सुधाकर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं। 
विज्ञापन
RJD विधायक सुधाकर सिंह और CM नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RJD विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर फिर से हमला बोला है। सोमवार को विधानसभा पहुंचे सुधाकर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं। उनके नेतृत्व में बिहार ठीक से नहीं चल रहा है। यह बात मैं पिछले 6 माह से कहता आ रहा हूं। सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में बिल्कुल भी काम नहीं हो रहा। नीतीश कुमार न ही मंडी कानून के पक्ष में हैं। न ही हर खेत तक पानी पहुंचाने के पक्ष में हैं। न ही शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के पक्ष में हैं। केवल कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं। यही एक सूत्री एजेंडा उनके पास है। 

विज्ञापन


बिहार विकास के पैमाने पर लगातार पीछे जा रहा है
अगर देश में मोदी का विकल्प MODI-FIED में व्यक्ति नहीं हो सकता है। नीतीश कुमार भी  MODI-FIED हैं। यानी नरेंद्र मोदी का अगला वर्जन हैं। बिहार विकास के इससे बेहतर है कि राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार विकास के पैमाने पर लगातार पीछे जा रहा है। जीडीपी भी घट गया। 2005 में राष्ट्रीय औसत में हम 3.5% थे। अब घटकर 3.4% हो गया। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पीछे गया। 

जदयू कोई वैचारिक आधार पर बनी हुई पार्टी नहीं
पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को बदल देना चाहिए। जिस ब्रिटिश प्रणाली को संविधान में अंगीकार किया गया। वहां पिछले 4 साल में 4 प्रधानमंत्री बदले गए। तो यह भारत और बिहार में क्यों नहीं हो सकता है। तेजस्वी यादव ही हमारे नेता हैं। मेरी राय में मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी ही भविष्य हैं। जदयू में सत्ता भोगियों का एक झुंड है। वहां सत्ता के लोभ से चिपके हुए लोग हैं। जदयू कोई वैचारिक आधार पर बनी हुई पार्टी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें