फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर आरसीपी सिंह का तंज- यात्रा तो अनजान लोग करते हैं

Mon, 09 Dec 2024 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली और बिहार की वर्तमान स्थिति पर सीधा हमला है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपनी पार्टी के मुद्दों और प्राथमिकताओं को भी जाहिर किया।
 
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और आप सबकी आवाज (आसा) पार्टी के संस्थापक आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक लंबे समय से बिहार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री को यात्रा करने की जरूरत क्यों है। आरसीपी सिंह का यह बयान उनके गृह जिले नालंदा के अस्थावां प्रखंड के मुस्तफापुर गांव स्थित श्री गिरजा धाम में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आया।

विज्ञापन

 
छह सप्ताह में पार्टी का हुआ व्यापक विस्तार
आरसीपी सिंह ने दावा किया कि आसा पार्टी ने अपनी स्थापना के छह सप्ताह के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक ढांचा खड़ा कर लिया है। उन्होंने बताया कि देश के चार राज्यों (बिहार, दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र) में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। बिहार में पार्टी पदाधिकारियों की संख्या 200 से अधिक है। अब तक 26 प्रकोष्ठों का गठन हो चुका है। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार का काम जारी रहेगा और पार्टी बिहार विधानसभा चुनावों में मजबूती से उतरेगी।
 
मुख्यमंत्री की यात्रा पर कटाक्ष
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा को लेकर आरसीपी सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यात्रा करने की क्या जरूरत है? यात्रा तो अनजान लोग करते हैं। नीतीश बाबू 20 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें बिहार की समस्याओं के बारे में सब कुछ पता है। उन्होंने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री को महिलाओं के लिए रोजगार और सशक्तिकरण पर अधिक ध्यान देना चाहिए। नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए काम किया है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करने की गुंजाइश है। आरसीपी सिंह ने यह भी कहा कि यात्रा से कुछ हासिल नहीं होगा; असल काम निर्णय लेने और प्रभावी नीतियों को लागू करने का है।
विज्ञापन

 
बिहार में बेरोजगारी और परीक्षा प्रणाली पर निशाना
आरसीपी सिंह ने बिहार में बेरोजगारी और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों को राज्य की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में शायद ही कोई परीक्षा हो, जिसका प्रश्न पत्र लीक न होता हो। इससे राज्य की छवि धूमिल होती है। बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के युवा रोजगार की तलाश में बाहर जाते हैं और उन्हें वहां उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।
 
आसा पार्टी की चुनावी तैयारियां
आरसीपी सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब तक 162 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम यह तय करेंगे कि आगामी चुनाव में कितनी सीटों पर और किन दलों के साथ गठबंधन में लड़ना है। उन्होंने पार्टी के लक्ष्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि आसा पार्टी बिहार में रोजगार, शिक्षा और विकास को प्राथमिकता देगी।
 
पार्टी का विस्तार और नेतृत्व की रणनीति
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना सिद्दीकी, मुख्य प्रवक्ता पंचम श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विपिन यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मानिकचंद कुशवाहा शामिल थे। सभी ने पार्टी के लक्ष्यों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें