फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सोनपुर मंडल में कार्यालय अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, रेलवे की विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई

Tue, 21 Oct 2025 09:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : रेलवे की विजिलेंस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें कार्यालय अधीक्षक को रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया गया है। टीम का कहना है कि रिश्वत के रूप में तीस हजार रुपए की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनपुर मंडल के कार्यालय अधीक्षक मृत्युंजय कुमार को रेलवे विजिलेंस ने 15,000/- की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। इस संबंध में बताया जाता है कि विजिलेंस कार्यालय को एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि उसी मंडल के एक रेलवे कर्मचारी के त्यागपत्र पर कार्यवाही करने के लिए 30,000/- रुपए की अवैध मांग की जा रही है। बताया जाता है कि इसकी वजह है कि इस कर्मचारी को एक बेहतर नौकरी मिल गई है और वह रेलवे की नौकरी छोड़कर नई नौकरी ज्वाइन करना चाहता है।

विज्ञापन


शिकायत के सत्यापन के बाद गवाहों के साथ एक टीम का गठन किया गया। शिकायतकर्ता ने फिर रिश्वत मांगने वाले कार्यालय अधीक्षक से संपर्क किया और उक्त कर्मचारी को रिश्वत की पहली किस्त मांगते और लेते हुए पकड़ा गया। रिश्वत न देने के कारण पिछले 4 महीनों से त्यागपत्र पर कार्यवाही नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें