फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बड़ी पहाड़ी में पेयजल संकट और पंचाने नदी किनारे कूड़ा डंपिंग विरोध में प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

Sat, 04 Jan 2025 03:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बड़ी पहाड़ी में पेयजल संकट और पंचाने नदी के किनारे कूड़ा डंपिंग के विरोध में नालंदा नगर निगम के समीप धरना दिया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में यह धरना हुआ।
विज्ञापन
प्रदर्शन में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा शहर में बड़ी पहाड़ी वार्ड संख्या 19 और 20 में पेयजल संकट और पंचाने नदी के किनारे पिछले कई महीने से किया जा रह कूड़ा डंपिंग के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नगर निगम के समीप धरना दिया। भाकपा नेता शिवकुमार यादव ने बताया कि बड़ी पहाड़ी के वार्ड संख्या 19 और 20 में नल जल का पाइप बिछा दिया गया है। मगर उसमें पानी नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोग इस भीषण ठंड में भी पानी के लिए पसीना बहा रहे हैं। जो भी लोग हिरण्य पर्वत घूमने के लिए आते हैं, उन्हें खरीद कर पानी पीना पड़ता है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों का क्या हालत होता होगा, यह तो सोचने वाली बात है। वहीं, पंचाने नदी के किनारे कूड़ा कचरा डंप किया जा रहा है। इस संबंध में डीएम समेत कई अधिकारियों को आवेदन दिया गया था। फरवरी महीने में डीएम ने नगर निगम को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने का आदेश दिया था। मगर 10 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक आदेश का पालन नहीं हुआ है। अभी भी कूड़ा और मरे हुए जानवर यहां फेंके जा रहे हैं।

कोसूक, राणा बिगहा, सिपाह, पचौड़ी और लखरावा समेत दर्जनों गांव के आसपास पंचाने नदी के किनारे कूड़ा डंपिंग किया जा रहा है। बार-बार जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया, मगर कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। भाकपा के जिला मंत्री राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कूड़े से निकल रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कूड़ा जलने से निकलने वाला धुआं लोगों के लिए जहर बन गया है। आसपास के कई गांवों की करीब 10 हजार आबादी इससे प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


फरवरी महीने में डीएम ने आदेश दिया था कि एजेंसी के माध्यम से कूड़े का उपचार कर ग्रामीणों को इस समस्या से मुक्ति दिलाई जाए। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अभी भी आबादी के बीच कूड़ा गिराया जा रहा है। इसके बाद भी समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में डॉ. मनोज कुमार, उमेश चंद्र चौधरी, विष्णुदेव पासवान, साधु पासवान, किशोरी साह, महेंद्र ठाकुर, गुड्डू केवट, रामदेव मंडल और राजीव रंजन कुमार के अलावा कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें