फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भोजपुर में चुनाव के बाद बवाल, पुलिस और ग्रामीणों की भिड़ंत; पथराव में कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

Fri, 07 Nov 2025 04:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News: स्थानीय सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को मतदान के दौरान गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई थी, जिसके कारण पहले से तनाव था। इसी तनाव में यह घटना भड़क गई।
विज्ञापन
पुलिस और ग्रामीणों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव में शुक्रवार की सुबह पुलिस और ग्रामीणों के बीच बड़ा विवाद हो गया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस दल पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं पथराव में एक दारोगा और एक चौकीदार घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह घटना मतदान के अगले दिन तब हुई जब ग्रामीणों ने गुलजारपुर निवासी दो संदिग्ध हथियारबंद युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई करने लगे। सूचना मिलते ही चौरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्धों को भीड़ से छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने संदिग्धों को भागने का मौका दिया, जिससे भीड़ भड़क गई।

पढ़ें: एक ही छत के नीचे सात विधानसभा का ईवीएम, नालंदा में प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन


वहीं देखते ही देखते सैकड़ों लोग जुट गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हमले में पुलिस की कई वाहनों के कांच टूट गए और कुछ निजी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना के बाद एसडीपीओ केके सिंह तथा अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पथराव की अफरातफरी में दोनों संदिग्ध मौके से फरार हो गए। बाद में तलाशी अभियान के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई।
विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को मतदान के दौरान गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई थी, जिसके कारण पहले से तनाव था। इसी तनाव में यह घटना भड़क गई। पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और फ्लैग मार्च भी किया गया है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें