Burning Car : कार में चाभी लगाकर स्टार्ट करते ही अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। जिस समय यह घटना हुई, उस समय उस कार में पीएमसीएच के डाक्टर मौजूद थे। अब लाइव वीडियो वायरल है।
पटना के पीएमसीएच के नजदीक जेपी सेतु मरीन ड्राइव पर बुधवार की दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपट तेज होती गई और देखते ही देखते एजी पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच कार धू-धूकर कर जलने लगी। सूचना मिलते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना अग्निशमन को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर अग्निशमन की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
धू-धूकर जल गई कार
घटना के संबंध में अग्निशमन के अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि किसी व्यक्ति के द्वारा जेपी सेतु मरीन ड्राइव पर कार में आग लगने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के बाद यहां से अग्निशमन की एक यूनिट को घटनास्थल पर भेजा गया। अग्निशमन के अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि किसी तरह का बड़ा हादसा नहीं हुआ। कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, लेकिन अच्छी बात यह हुई कि डॉक्टर की जान बच गई। वह समय रहते कार से बाहर निकल गए थे। अजीत कुमार ने बताया कि घटना के दौरान घटनास्थल पर आवागमन काफी देर तक बाधित रहा।
ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जाने के दौरान हुई घटना
घटना के संबंध में अग्निशमन के अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि डॉक्टर सौरभ ड्यूटी पूरी करने के बाद बोरिंग रोड स्थित घर जा रहे थे। गाड़ी स्टार्ट कर जैसे ही वे आगे बढ़े, उन्हें धुएं की महक आई। वे झट से गाड़ी से उतरे। उनके उतरते ही गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। आशंका जताई जा रही है कि फ्यूल लीक होने से घटना हुई।