फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'जाति आधारित जनगणना पीएम मोदी का ऐतिहासिक निर्णय, एनडीए की पहले से मांग रही'

Fri, 02 May 2025 08:26 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

देश में 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाति आधारित जनगणना की घोषणा कर विपक्षी दलों को मुद्दा विहीन कर दिया है। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 
विज्ञापन
पीसी करते प्रदेश प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाति आधारित जनगणना की घोषणा कर विपक्षी दलों को मुद्दा विहीन कर दिया है। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस को लेकर बक्सर स्थित जिला अतिथी गृह में एनडीए गठबंधन के सभी दलों के जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णा और जदयू के प्रदेश प्रवक्ता राम निहोरा प्रसाद यादव शामिल हुए।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने बताया कि भारत में पूर्व वर्ष 1931 तक जाति आधारित जनगणना होती रही थी। इसके बाद यह प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे पुनः शुरू करने का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा की दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज ने अगस्त 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर जाति आधारित जनगणना की मांग की थी। उस समय सत्ता में शामिल दलों ने इसका विरोध किया था, लेकिन अब वही दल इसका श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार खेल विश्वविद्यालय कार्य परिषद की पहली बैठक संपन्न, राज्य शिक्षा और शोध समेत इनके बीच हुआ Mou
विज्ञापन


एनडीए की पहले से मांग रही है जातीय जनगणना
वहीं जदयू पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम निहोरा प्रसाद यादव ने कांग्रेस और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2010 में भी जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब जाति आधारित सामाजिक शैक्षणिक सर्वेक्षण हुआ था। उस समय एनडीए ने आधारित जनगणना की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस ने इसे नहीं करवाया। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कदम उठाया है, तो कांग्रेस और राजद इसे अपना बताने की कोशिश कर रहे हैं, जो महज पाखंड है। उन्होंने यह भी कहा कि 2020 में बिहार सरकार ने केंद्र सरकार की सहमति से जाति आधारित सर्वेक्षण कराया था, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लागू किया था। उस समय तेजस्वी यादव सरकार में नहीं थे, फिर भी वे अब उसका भी श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: परशुराम महोत्सव में नीतू नवगीत की शानदार प्रस्तुति, भक्ति गीतों पर झूमे श्रोतागण

प्रेस वार्ता में जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भवन, लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार समेत एनडीए के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने इस निर्णय का स्वागत किया और इसे सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें