फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भोजपुर में पानी की समस्या से परेशान लोग सड़क पर उतरे, आगजनी कर यातायात किया बाधित

Wed, 12 Jun 2024 01:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News: सड़क जाम कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि एक महीने से पानी टंकी का मोटर खराब है। सैकड़ों बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन किसी ने इस समस्या की सुध नहीं ली।
विज्ञापन
पानी के लिए सड़क पर विरोध-प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी के बीच भोजपुर में पानी की समस्या भी विकराल रूप ले रही है। शहर में पानी की शुरू हो रही समस्या का हाल यह है कि जून में कई इलाकों से त्राहिमाम होना शुरू हो गया है। शहर में पानी आपूर्ति की व्यवस्था चरमराने से लोगों का धैर्य भी जवाब दे रहा है। पानी की समस्या से जूझ रहे लोग सब्र तोड़कर सड़क पर उतर रहे हैं। पानी की समस्या से रोज दो-चार हो रहे लोग अब बाल्टी-तसली लेकर विरोध-प्रदर्शन करने पर उतारू हो रहे हैं।

विज्ञापन


इसी को लेकर बुधवार को शहर के कई स्थानों पर लोगों ने आंदोलन करके सड़क जाम कर दी। यहां रामगढ़िया के मछुआ टोली में लोग सड़क पर उतर गए और आगजनी कर रोड जाम कर दिया। इससे अपने गंतव्य को जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 
जानकारी के मुताबिक, शहरवासियों के इस आंदोलन की वजह से शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था घंटों बाधित रही। लोगों को शांत करने आए नगर परिषद् के कर्मियों की आंदोलन कर रहे लोगों ने एक न सुनी। बाद में एसडीएम और एसडीपीओ ने लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम खत्म करवाया।
विज्ञापन

 
वहीं, सड़क जाम कर रहे लोगों ने बताया कि अभी पानी आपूर्ति की यह स्थिति है कि जो इंसान के लिए सबसे जरूरी चीज है, वही नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी की जलापूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं है। पानी की आपूर्ति अनियमित तरीके से की जाती है। लोगों ने आरोप लगाया कि एक महीने से पानी टंकी का मोटर खराब है। सैकड़ों बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन किसी ने इस समस्या की सुध नहीं ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें