फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ‘अनुपमा यादव वापस जाओ, पवन सिंह मुर्दाबाद’...चुनाव प्रचार के दौरान काराकाट में लगे नारे; वीडियो वायरल

Thu, 30 May 2024 10:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Politics: भोजपुरी सुपरस्टार और काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। उनके साथ वोट मांगने गई भोजपुरी गायिका को भी इसका सामना करना पड़ा। इन दोनों के विरोध का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विरोध करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काराकाट में अंतिम चरण में मतदान है, लेकिन काराकाट अब हॉट सीट बन गई है। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन काराकाट क्षेत्र से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भोजपुरी की गायिका अनुपमा यादव को आम लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि यह वीडियो काराकाट क्षेत्र के किस गांव का है? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन वायरल वीडियो में कुछ लोग पवन सिंह  मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं तथा अनुपमा यादव से वापस जाने के लिए कह रहे हैं। पवन सिंह का विरोध कर रहे लोग लालू प्रसाद यादव के जयकारे लगा रहे हैं तथा खुद को RJD का वोटर बताते हुए अनुपमा यादव का विरोध कर रहे हैं और उनसे गांव से चले जाने की बात चिल्ला चिल्ला कर कह रहे हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में अनुपमा यादव और असहज दिख रही है। उनकी गाड़ी को घेरकर लोग पवन सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं। यह वीडियो लगभग एक सप्ताह पहले का बताया जाता है। बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने हेतु भोजपुरी के कई गायक,अभिनेता, कलाकार आदि घूम रहे हैं। ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव से लेकर कई दिग्गज भोजपुरी के कलाकार पवन सिंह के लिए मैदान में उतरे हुए हैं। ऐसे में काराकाट क्षेत्र में जहां पवन सिंह के चुनाव जीतने की चर्चा है, वहीं उनके विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाए जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें