फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Metro : इंतजार खत्म, भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच दौड़ेगी मेट्रो; हो रहा है ट्रायल रन

Tue, 24 Feb 2026 07:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पटना मेट्रो अब अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार है। अब ट्रायल रन शुरू हो रहा है। पटना के लोग अब मेट्रो से लगभग 2.75 किमी का सफर तय कर सकेंगे।
विज्ञापन
पटना मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है। खबर यह है कि पटना मेट्रो अब सिर्फ भूतनाथ से बैरिया तक ही नहीं बल्कि भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक जाएगी। 26 फरवरी को इसका ट्रायल रन किया जाएगा। इसलिए 26 फरवरी को पटना मेट्रो आम लोगों के लिए नहीं चलेगी। इस बात की जानकारी पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड की तरफ से दी गई है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: विधानसभा में सीएम नीतीश ने विपक्ष से कहा- फालतू बात मत करिए, सब दिन रहेगी हमारी सरकार; यह सवाल भी पूछा

इस संबंध में पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने बताया कि नए सेक्शन को यात्रियों के लिए खोलने से पहले यह ट्रायल रन जरूरी है। इसमें ट्रेन की गति, आपातकालीन ब्रेक प्रणाली और स्टेशनों के बीच तालमेल का परीक्षण किया जाएगा। पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने बताया कि चूंकि 26 फरवरी को पटना मेट्रो अब भूतनाथ स्टेशन से सिर्फ बैरिया तक ही नहीं बल्कि मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी। इसके लिए ट्रायल होना जरुरी है। इसलिए 26 फरवरी को मेट्रो आम लोगों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: दफादार-चौकीदार संघ वालों की पिटाई पर विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरा, कांग्रेस बोली- यह तानाशाही है

इस संबंध में पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने बताया कि इसके अलावे शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके पटना जंक्शन के पास मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। निर्माण एजेंसी का कहना है कि आने वाले समय में आमलोगों को जैम की समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा। इस संबंध में इस संबंध में पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने यह स्वीकार किया है कि पटना जंक्शन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में काम होने के कारण आम लोगों और स्थानीय दुकानदारों को आवाजाही में अस्थायी असुविधा हो रही है। लेकिन आज की थोड़ी असुविधा, जीवनभर के आराम के लिए है। इस संबंध में परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह बड़ा बदलाव पटना की सूरत बदल देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें