फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News :सावधान! रात में घर बंद होने के बावजूद हो सकती है चोरी, यहां दरवाजा बंदकर चोर ले उड़े गहने व नकदी

Wed, 07 Jan 2026 05:05 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
पटना के बिहटा में चोरो ने किया चोरी, घर का ताला व लॉकर तोड़कर दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार ठंड का मौसम शुरू होते ही बिहार में चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब दो लाख रुपये के कीमती गहने और 50 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, माधोपुर गांव निवासी मदन ठाकुर अपने पूरे परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान तीन की संख्या में आए चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर में सो रहे लोगों के कमरे के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और पूरी रात आराम से घर के कमरों की तलाशी ली। इसके बाद बक्से और बैग में रखे कीमती गहने व नकदी समेटकर फरार हो गए।

कुछ सामान पास के खेत में फेंक दिया

विज्ञापन

चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन चोर घर में प्रवेश कर अलग-अलग कमरों की तलाशी लेते हैं और अंत में सामान लेकर निकल जाते हैं। वारदात के बाद चोरों ने घर का कुछ सामान पास के खेत में फेंक दिया, जो बाद में लावारिस हालत में बरामद हुआ।

सुबह जब घर के लोगों की नींद खुली तो उन्होंने अपने कमरे के दरवाजे बाहर से बंद पाए। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने दरवाजा खुलवाया। बाहर निकलने पर देखा गया कि घर के लॉकर और अलमारी टूटे हुए हैं तथा गहने और नकदी गायब हैं। इसके बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें- Bihar News: हिजाब, नकाब, मास्क... सब बंद; चेहरा या पहचान छिपाते हुए बिहार में ज्वेलरी दुकानों में प्रवेश नहीं

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुट गई है।

सभी लोग खाना खाकर सो गए थे

विज्ञापन

पीड़ित मदन ठाकुर ने बताया कि रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठने पर खुद को कमरे में बंद पाया। ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलने पर चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि चोर लगभग दो लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

पटना के बिहटा में चोरो ने किया चोरी, घर का ताला व लॉकर तोड़कर दिया घटना को अंजाम

 

पटना के बिहटा में चोरो ने किया चोरी, घर का ताला व लॉकर तोड़कर दिया घटना को अंजाम

 

पटना के बिहटा में चोरो ने किया चोरी, घर का ताला व लॉकर तोड़कर दिया घटना को अंजाम

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें