फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, राशन डीलर विक्रेता अपनी मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

Fri, 22 Aug 2025 02:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी

सार

Bihar : फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलर विक्रेता सड़कों पर आकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे थे। तभी पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया।  
विज्ञापन
लाठी चार्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस ने आज राशन डीलर पर जमकर लाठियां भांजी। यह घटना डाकबंगला चौराहा की है, जब आज राशन डीलर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गये। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार सरकार ने खेल विभाग में निकाली बंपर बहाली, प्रशिक्षक से लेकर अधिकारी और लिपिक तक को मिलेगी नौकरी

आज शुक्रवार को हजारों की संख्या में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलर विक्रेता सड़कों पर आकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे थे। उनकी मांग थी कि उन्हें स्थायी किया जाए। इस दौरान पुलिस ने पहले भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन जब भीड़ उग्र हो गई, तब पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज कर दिया।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Demography Mission : पीएम मोदी बोले- डेमोग्राफी मिशन से घुसपैठियों को ढूंढेंगे, SIR पर बवाल के बीच बड़ी बात
विज्ञापन


राशन डीलरों ने बिहार सरकार से अपील करते हुए कहा कि हमारी मांगों को सरकार पूरा करे। सरकार ने हमें बार-बार सिर्फ आश्वासन ही दिया है, लेकिन हमारी मांगों के संबंध में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोगों की मांग है कि जन वितरण प्रणाली से जुड़े सभी राशन डीलरों को नियमित किया जाए एवं सभी को वेतनमान दिया जाए, जिससे हम सब का पालन पोषण भरपूर हो सके।


                                                     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें