फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गणतंत्र दिवस पर पप्पू यादव का तीखा प्रहार, कहा- जहां बेटियों को न्याय न मिले, वह कैसा गणतंत्र?

Mon, 26 Jan 2026 08:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है, लेकिन आज भी राजनीतिक बयानबाजी खूब हुई। पहले तेजस्वी यादव ने एनडीए पर जमकर बरसे और फिर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बिहार पुलिस, डॉक्टर और सिस्टम पर खूब बोले।  
विज्ञापन
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में जहां 77वें गणतंत्र दिवस का उल्लास मनाया जा रहा है, वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार और बिहार पुलिस पर तीखा हमला बोला है। नीट छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद की पुलिसिया जांच पर सवाल उठाते हुए पप्पू यादव ने व्यवस्था को बेशर्म और बेगैरत करार दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिस देश में न्याय के लिए परिवार का उत्पीड़न हो, वहां गणतंत्र दिवस की बधाई बेमानी लगती है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Republic Day: गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने क्या कहा? नीतीश कुमार ने सीएम हाउस में फहराया तिरंगा

पुलिस की जांच शैली पर उठाए गंभीर सवाल
पप्पू यादव ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने नीट छात्रा के परिजनों के डीएनए जांच कराए जाने के फैसले को संवेदनहीन बताया। उन्होंने कहा कि कितनी बेगैरत है बिहार पुलिस नीट छात्रा के पिता,भाई,मामा का डीएनए टेस्ट किया। स्पर्म से उनका DNA मैच तो नहीं कर रहा? अरे बेशर्मों परिवार का कोई सदस्य शामिल होता तो वह गुलबी घाट से बेटी की लाश वापस ला विरोध क्यों करते?

विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू यादव का सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर नहीं, जल्लाद हैं वे लोग
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि डॉक्टरों पर भी खूब बरसे। उन्होंने कहा कि बेशर्मों, तुम डॉक्टर नहीं बल्कि जल्लाद हो। एक बेटी के अस्मत के लुटेरों के कुकर्म को संरक्षण देने के साझीदार हो! 
यह खबर भी पढ़ें-Cricket News: सदी का सूखा खत्म, बिहार ने रणजी ट्रॉफी का फाइनल 568 रन से जीता; प्लेट ग्रुप के खिताब पर कब्जा

यह परिवार मेरा है
पप्पू यादव ने इस मामले को निजी लड़ाई बताते हुए चेतावनी दी कि वे शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक बेटी को इंसाफ नहीं मिलता और दोषियों को सजा नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। पप्पू यादव ने कहा कि यह परिवार मेरा है... कलयुग के दु:शासन का अंत होकर रहेगा। मैं अपराधियों के चेहरे का नकाब उतार कर रहूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें