फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेटियों के लिए अब पप्पू यादव ने संभाला मोर्चा, जारी किया हेल्पलाइन नंबर; कहा- डरें नहीं, मैं साथ हूं

Thu, 22 Jan 2026 09:38 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मामला अब तक अंधेरे में ही है। थानेदार से लेकर एसएसपी तक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को अनसुना किया जा रहा है। ऐसे में पप्पू यादव ने एलान किया है।
विज्ञापन
जहानाबाद में पीड़िता के परिवार से मुलाकात के दौरान सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और फिर उसकी संदिग्ध मौत के मामले ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है। छात्रा जहानाबाद की रहने वाली थी, जिसके चलते पुलिस की जांच का दायरा पटना से जहानाबाद तक फैल गया है। इस बीच, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राज्य के गर्ल्स हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : पटना में पुलिस मुठभेड़, निशाने पर आया लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य; तीन दर्जन मामले हैं दर्ज

आप अकेली नहीं हैं, सांसद ने दी सुरक्षा की गारंटी
पप्पू यादव ने बिहार के विभिन्न हॉस्टलों में रह रही छात्राओं के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की है कि लड़कियां किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें। उन्होंने दो नंबर जारी किया है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी; अब घर बैठे होगा जीवन प्रमाणीकरण
विज्ञापन


सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा
पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, "पटना व बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बेटियों के लिए एक विनम्र और अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना। यदि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी, असहजता, भय या शोषण का सामना करना पड़ रहा हो, या आपको शैक्षणिक एवं आर्थिक सहायता की आवश्यकता हो, तो बिना किसी संकोच के तुरंत हमारे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। याद रखें, आप अकेली नहीं हैं—हम हर कदम पर आपके साथ हैं।"  हेल्पलाइन: 6207084398 | 9534549311
यह खबर भी पढ़ें-Love Marriage : घर में है बेटी तो पढ़ लीजिए यह खबर, भारतीय लड़कियों के लिए मायने रखेंगे यह दो फैसले

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन तो किया गया है, लेकिन अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पप्पू यादव ने सरकार और प्रशासन को घेरते हुए कहा कि कई हॉस्टल बिना किसी नियम-कानून के चल रहे हैं, जहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने तीखे लहजे में सवाल किया कि आखिर अब तक संबंधित थाना प्रभारी को सस्पेंड क्यों नहीं किया गया? बिना गहन जांच के नतीजे पर पहुँचने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई न होना एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें