फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नर्सों ने किया हड़ताल, मरीज बेहाल; इन मांगों के लिए कर रहीं प्रदर्शन

Sun, 07 Sep 2025 05:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

PMCH News: नर्सों का कहना है कि हमलोग पिछले कई महीनों से हमलोग सेवा अवधि बढ़ाने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, अब तक यह मांग पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
पीएमसीएच में प्रदर्शन करतीं नर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को शनिवार से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कारण यह है कि अस्पताल की नर्सों ने कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन हड़ताल। छह सितंबर से शुरू हुए आंदोलन में पीएमसीएच की नर्सें तीन प्रमुख मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। सभी नर्स शनिवार से ही राजेंद्र सर्जिकल वार्ड में धरने पर बैठी हैं।

Bihar Election: चिराग के सांसद बोले- LJP अकेले चुनाव लड़ने का माद्दा रखती है, 2020 के आंकड़े दिखाकर ऐसा कहा

पीएमसीएच नर्स एसोसिएशन की महामंत्री वीथिका विश्वास ने बताया कि सरकार को बार-बार ज्ञापन और पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नर्सों का कहना है कि 24 घंटे मरीजों की सेवा के बावजूद सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इनकी यह मांगें हैं...
  • पुरानी पेंशन योजना की बहाली
  • सेवा अवधि 70 वर्ष तक बढ़ाई जाए
  • 10 लाख रुपये तक का हेल्थ कार्ड जारी किया जाए।
  • सीपीएल से तत्काल रोक हटाई जाए।
हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठना पड़ा
विज्ञापन

नर्स अनीता कुमारी ने कहा कि हमने पहली बार शांतिपूर्ण तरीके से कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन शुरू किया है, लेकिन अब जब सरकार सुन नहीं रही तो हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठना पड़ा है। वहीं हड़ताल का सीधा असर अस्पताल की सेवाओं पर पड़ा है। मरीजों और उनके परिजनों को ट्रीटमेंट, वार्ड में देखभाल और दवाइयों की व्यवस्था में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कई मरीज इलाज के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे नर्सों की नाराजगी और भी बढ़ गई है। यदि जल्द कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज होने की आशंका है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें