फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : एमएलसी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी के पास पहुंचा नोटिस, रोहिणी, तेज और तेजस्वी ने कसा तंज

Tue, 25 Nov 2025 06:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अब राबड़ी आवास बदल जाएगा?जी हां, जरुर बदल जाएगाक्यों कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आज राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया है। उन्हें यह आवास तीन महीने के अंदर खाली करना होगा। अब इस मामले पर रोहिणी और तेज और तेजस्वी ने तंज कसा है।
विज्ञापन
राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। विभागों के बंटवारे के साथ-साथ 26 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद का शपथ ले लिया। अब 1 दिसंबर को सभी विधायक भी शपथ ग्रहण करेंगे। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उनका एमएलसी आवास यानी राबड़ी आवास को खाली करने का नोटिस भेजा गया है। इस बंगले में लालू परिवार 2006 से रहे रहे हैं, जिसे अब खाली करने का आदेश जारी किया गया है।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने यादव; क्या होती है जिम्मेदारी, कब तक कार्यकाल?

क्या लिखा है नोटिस में 
दरअसल नीतीश कुमार की नई सरकार बनते ही सरकार हरकत में आ गई है। ऐसे में भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को नोटिस जारी किया है, जिसके तहत यह बताया गया कि नोटिस जारी होने के 3 महीने के अंदर उन्हें राबड़ी आवास खाली करना होगा। उनके लिए अब नया आवास आवंटित कर दिया गया है। राबड़ी देवी को जारी किए गए नोटिस  में लिखा है कि, "नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद् के आवासन हेतु पटना केन्द्रीय पूल का आवास संख्या-39, हार्डिंग रोड, पटना कर्णांकित किया जाता है। तदनुसार पूर्वादेश को विखण्डित करते हुए श्रीमती राबड़ी देवी, माननीय नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद् को नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद् हेतु कर्णांकित आवास संख्या-39, हार्डिंग रोड, पटना आवंटित किया जाता है। प्रस्ताव में सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है"।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : गृह विभाग संभालते ही सम्राट ने दी चेतावनी, कहा- अपराधी बिहार छोड़ दें वरना पुलिस सब का करेगी इलाज

जानिए क्या होगा अब राबड़ी देवी का नया पता
 राबड़ी देवी का नया पता अब हार्डिंग रोड स्थित पटना केन्द्रीय पुल का आवास संख्या 39 होगा। भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार विधान परिषद के आवास के लिए पटना केन्द्रीय पुल की आवास संख्या 39 हार्डिंग रोड अलॉट किया गया है। इसलिए अब राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को खाली कर हार्डिंग रोड स्थित पटना केन्द्रीय पुल का आवास संख्या 39 में रहना होगा।


  

रोहिणी आचार्या और तेज प्रताप यादव ने किया पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज 
अब इसको लेकर रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव दोनों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। दोनों ने एक ही पोस्ट को अलग-अलग शेयर किया है। उस पोस्ट में लिखा है कि, "सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा। सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक क़द का ही सम्मान रखते। दरअसल राबड़ी देवी के बाद अब तेजप्रताप को भी आवास खाली कराने का आदेश आया है। तेजप्रताप का आवास 26 एम स्टैंड रोड भाजपा के मंत्री लखेंद्र पासवान को  आवंटित किया गया है।

राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने इसे राजनीति से प्रेरित और दुर्भाग्यपूर्ण बताया
इस संबंध में राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने इसे राजनीति से प्रेरित और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि, "राबड़ी देवी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री हैं और बिहार विधान परिषद में विपक्ष की वर्तमान नेता भी हैं। ऐसे में यह आश्चर्य की बात है कि किस नियम के तहत उन्होंने आवास बदला है। ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी का इस सरकार में प्रभाव बढ़ गया है। शक्ति सिंह यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता की बागडोर जिनके हाथ में है वे नाममात्र के हैं जबकि मंत्रालय जिनके हाथ में है वे अनुभवी माने जाते हैं। फिर भी इस तरह का फैसला आश्चर्यजनक है।"
विज्ञापन

तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
इतिहास दोनों हाथों में कालिख लिए नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है
आवास बदलने के आदेश पर लालू परिवार की प्रतिक्रिया जारी है। ऐसे में तेजस्वी यादव के हेंडल से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेज हमला किया गया है। यह पोस्ट तेजस्वी की है या नहीं, यह जांच का विषय है, लेकिन जो लिखा है उसे जरुर पढ़ना चाहिए। उस पोस्ट में लिखा है कि, "छोटे भाई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और बड़े भाई के बंगले को खाली करने का आदेश दे दिया। लालू जी और उनका परिवार अब 10 सर्कुलर रोड के बंगले में नहीं रहेगा। 28 साल से जिस आवास से बिहार और राजद के लाखों कार्यकर्ताओं का एक भावुक रिश्ता जुड़ा था, उसे एक सरकारी नोटिस में खत्म कर दिया गया है। इस घर के जाने के साथ ही नीतीश जी और लालू जी के बीच के भैयारी वाले नैतिक रिश्ते का भी अंत हो गया है। गिर ही गए, लेकिन इतना नीचे नहीं गिरना था। इतिहास दोनों हाथों में कालिख लिए नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें