मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई महिला रोजगार योजना बिहार की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया दरवाजा खोल रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए शुरुआती 10 हजार रुपये की सहायता राशि और आगे कारोबार के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड की निर्मली देवी कहती हैं कि इस योजना से हमें आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है। मुझे मिली राशि से मैं गाय पालन शुरू करूंगी और गांव की अन्य महिलाओं को भी इस काम से जोड़कर मदद करूंगी।
नालंदा जिले के अनंतपुर गांव की अनीता देवी बताती हैं कि मशरूम व्यवसाय से शुरू हुई मेरी यात्रा अब दाल उद्यम तक पहुंचेगी। इस राशि से मैं अरहर, मसूर और मूंग की दाल का व्यापार शुरू करूंगी। इससे न केवल मेरी प्रगति होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। वहीं मुंगेर जिले की निशा देवी 10 हजार की राशि से फैशन बुटीक खोलने जा रही हैं। उनका कहना है कि अब गांव की महिलाओं को डिजाइनर कपड़ों के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा।
पढ़ें: मुखिया की गोली मारकर हत्या, चुनावी माहौल के बीच समस्तीपुर में बड़ी वारदात
ऐतिहासिक दिन, नई दिशा