परेशान हो रहे हैं दुकानदार
इस संबंध में अमूल कंपनी के रिटेलर का कहना है कि उन्हें कल तक पुराने जीएसटी के मूल्य के सामान ही उनके डिस्ट्रीब्यूटर ने भेजवाये हैं। दुकान खोलते ही ग्राहक उनके पास पहुंचे और नए जीएसटी मूल्य से सामान की मांग करने लगे। ऐसे में दुकानदार की परेशानी बढ़ गई और अब वह उहापोह की स्थिति में हैं वह करें तो क्या करें। इस संबंध में मंगलम जनरल स्टोर के मालिक अजित कुमार का कहना है कि उन्हें सुधा कंपनी ने कल भी पुराने मूल्य पर ही रुपये लिए और अगले दिन यानी मंगलवार के लिए आज भी पुराने मूल्य के अनुसार ही रुपए लिए हैं। इसलिए मुझे आज भी पुराने मूल्य पर ही सामान बेचने पड़ रहे हैं। आज सुबह से ग्राहक उनको नए वाले मूल्य पर सामान की मांग कर रहे हैं, जबकि वह पुराने मूल्य पर ही देने के लिए अडिग हैं। ऐसे में उनकी दुकानदारी और शाख दोनों पर ग्राहकों की अविश्वसनीयता बढ़ने लगी है।
गाड़ी के टायरों की भी बढ़ेगी बिक्री
इस संबंध में एग्जीबिशन रोड चौराहा स्थित वंशी टायर दुकान के मैनेजर शशांक अग्रवाल ने बताया कि मैं इस बदलाव की सराहना करता हूं। पहले ट्रैक्टर टायर पर पहले 18 फीसदी जीएसटी था, जो अब 5 फीसदी कर दिया गया है।इससे किसान भाइयों को बहुत फायदा पहुंचेगा।बाकी टायर में भी पहले 28 फीसदी था, जो अब 18 फीसदी हो गया है।इसलिए कुलमिलाकर कहें तो टायर को लेकर हर किसी को बहुत ही अधिक फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि डैम घटने से मांग बढ़ेगी तो लाजमी है कि दुकानदार की आय पहले से ज्यादा बढ़ेगी।