फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना के नंदगोला में चाचा-भतीजे की रहस्यमयी मौत, खाना खाकर सोए फिर उठे ही नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Dec 2024 10:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के पूर्वी नंदगोला में चाचा रवि दास (30) और भतीजा सोनल दास (20) की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। दोनों किराए के मकान में रहते थे और रात में खाना खाने के बाद सोए थे। सुबह उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के पूर्वी नंदगोला में चाचा रवि दास (30) और भतीजा सोनल दास (20) की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। दोनों किराए के मकान में रहते थे और रात में खाना खाने के बाद सोए थे। सुबह उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृतक के भाई नवीन ने बताया कि घटना की जानकारी मिले ही हमलोग यह पहुंचे है। दोनों चाचा भतीजा किराए के मकान में रहते थे। जानकारी के मुताबिक रात को खाना खा कर सोए थे, जिसके बाद आज उन दोनों की मौत की खबर आई है। पूरा परिवार में मातम पसर गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया।

छानबीन में जुटी पुलिस 
झरनाबकी जानकारों होते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई। मामले को लेकर मालसलामी थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक मामला प्रकाश में आया है।चाचा भतीजा की मौत हुई है। दोनों बाढ़ के रहने वाले हैं। यह किराए के मकान में रहता था। मामले को ले कर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला के संबंध में कुछ कहा जा सकता है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें