फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फंदे से झूलती मिली मां-बेटे की लाश, हाल में ही हुई थी पति की हुई थी मौत; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 31 Aug 2025 06:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Begusarai News: मामले में थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से हमलोग जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में फांसी के फंदे से झूलते हुए मां-बेटे का शव पाया गया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के चकवा गांव की है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान फफौत पंचायत के वार्ड 13 चकवा निवासी स्व. चन्द्रवली महतो की 22 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी और उनके 11 महीने के एकलौते पुत्र चिराग मौर्य के रूप में हुई है। रविवार को उनके शव उनके घर में ही फंदे से झूलते पाए गए। लोगों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब पास पड़ोस के लोगों ने मां-बेटे की कोई हलचल नहीं देखी। जब लोगों ने घर में झांका, तो देखा कि मां और बेटा दोनों फंदे से लटके हुए थे। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव और आसपास के टोले-मुहल्ले में फैल गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन


आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही खोदाबंदपुर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार और अपर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही, महिला के मायके वालों को भी सूचना दी गई। सूचना के बाद मृतक महिला के पिता वैद्यनाथ सिंह, जो समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केराय के निवासी हैं, सपरिवार घटना स्थल पर पहुंचे। चकवा गांव में अपनी बेटी के घर पहुंचते ही वह चीख-चीख कर कहने लगे कि जमीन-जायदाद हड़पने के लिए उनके दामाद का भाई विजय महतो ने मेरी बेटी और नाती की हत्या कर दी और दोनों के शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया।

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया
वहीं, स्थानीय ग्रामीण आत्महत्या की बात कह रहे हैं। मां और बेटे की हत्या हुई है या फिर यह आत्महत्या, यह तो अनुसंधान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस निरीक्षक मंझौल निगम कुमार वर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थल का मुआयना किया और थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पुलिस निरीक्षक निगम कुमार वर्मा ने बताया कि घटना स्थल का मुआयना किया गया और लोगों से पूछताछ की गई। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर रही है। चकवा के ग्रामीण इस घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी साल मार्च में मृत महिला के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें