Bihar News: मंत्री जमा खान ने कहा किहम बिहार की बात करें, तो जिन नेताओं के साथ हम काम करते हैं, उन्होंने कभी भी किसी समुदाय के साथ सौतेलापन नहीं बरता है। वे सबको साथ लेकर चलने की बात करते हैं।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान पर बिहार के मंत्री मोहम्मद जमा खान ने अपना बयान दिया है। जमा खान ने कहा कि अगर हम बिहार की बात करें, तो जिन नेताओं के साथ हम काम करते हैं, उन्होंने कभी भी किसी समुदाय के साथ सौतेलापन नहीं बरता है। वे सबको साथ लेकर चलने की बात करते हैं। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में बिहार में जो नेतृत्व हमें मिला है, उसके तहत हम सभी को साथ लेकर चलेंगे। मुस्लिम समुदाय को हर जगह सम्मान मिलता है और उनके लिए विकास कार्य भी जरूर किए जाते हैं।
मौलाना अरशद मदनी ने दावा किया था कि दुनिया के कई बड़े शहरों में मुसलमान मेयर बन सकते हैं। मुसलमान लंदन का भी मेयर बन सकता है, मगर भारत में किसी मुसलमान को विश्वविद्यालय का कुलपति बनने का मौका नहीं मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई ऐसा करने की कोशिश करता है, तो उसे आज़म खान जैसी सजा भुगतनी पड़ती है।