फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी की हत्या कर अधजला शव जमीन में गाड़ा, 10 माह की बच्ची लापता

Fri, 20 Jun 2025 11:11 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका अधजला शव गड्ढे में गाड़ दिया। दंपती की 10 महीने की एक बच्ची भी है, जो कि लापता है। मृतका के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के चेहराकलां गांव में एक विवाहिता की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय नीतू कुमारी की उसके पति अमरेश कुमार ने बुधवार रात हत्या कर दी। हत्या का कारण खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। नीतू की शादी पांच साल पहले चेहराकलां निवासी अमरेश कुमार से हुई थी। दंपती की 10 महीने की एक बच्ची भी है, जो फिलहाल लापता है।

विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी अमरेश ने नीतू के शव को जलाने की कोशिश की लेकिन जब वह इसमें असफल रहा तो शव को गांव के ही करसहिया चंवर स्थित ब्रह्म स्थान के पास एक गड्ढे में दफना दिया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अमरेश ने नीतू के मायके फोन कर उसकी हालत गंभीर होने की सूचना दी।

ये भी पढ़ें: PM Modi Bihar Visit: बिहारवासियों को 5736 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देने आ रहे पीएम मोदी, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन


जब नीतू के परिजन ससुराल पहुंचे तो घर का दरवाजा बंद मिला। पूरे दिन अमरेश उन्हें इधर-उधर की बातें करके गुमराह करता रहा। शक होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और बाद में हत्या की जानकारी कटहरा थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर कटहरा थाना के सहायक प्रभारी ज्योति पासवान और अवर निरीक्षक सुनील कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने गड्ढे से अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है।
विज्ञापन


सहायक थाना प्रभारी ज्योति पासवान ने बताया कि मृतका के मायके वालों की ओर से हत्या की सूचना दी गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लापता बच्ची की तलाश भी की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें