फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चिराग पासवान बोले- दलित विरोधी है नीतीश सरकार, युवक की हत्या और युवतियों का रेप हो रहा

Mon, 27 Feb 2023 01:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna : जमुई के सांसद और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने एक बार फिर से CM नीतीश कुमार पर हमला बोला है। पटना में मीडिया से बातचीत करने हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार दलित विरोधी है।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई के सांसद और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने एक बार फिर से CM नीतीश कुमार पर हमला बोला है। पटना में मीडिया से बातचीत करने हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार दलित विरोधी है। नीतीश सरकार की राज में अनुसूचित जाति जनजाति से आने वाले लोगों को टारगेट किलिंग कर मारा जा रहा है। बिहार में दलित युवा-युवती की निर्मम हत्या हो रही है। दलित की बेटियों के साथ लगातार रेप हो रहा। आए दिन दलित परिवार के सदस्य की हत्या हो रही है लेकिन लोगों को उचित अधिकार नहीं मिलता।

विज्ञापन


कभी संविधान की हत्या नहीं हो सकती है
चिराग पासवान ने महागठबंधन की रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार में बंटवारे की राजनीति की है। उन्होंने पूर्णिया में संविधान बचाने की बात कही। उन्हें यह पता नहीं कि इस देश में कभी संविधान की हत्या नहीं हो सकती है। मुख्यमंत्री जी ऐसी बातें आपकी सोच को दर्शाती है। आप बिहारियों के ज्वलंत विषय पर चर्चा करने की बजाय मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं। यहां स्कॉलरशिप छात्रों के खाते में जाने की बजाए हर जगह जाती है। केंद्र के पैसे को सरकार इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार बिहारियों को बरगलाने और भ्रमित करने के लिए विशेष राज्य के दर्जा की मांग करते हैं। 

आप क्यों महंगी क्यों खरीद रहे हैं?
बिहार विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो चुका है। हमारी नजर इसपर रहेगी। बिहारियों के लिए बजट में क्या क्या बातें कही जाती है, हमारी पार्टी की उसपर नजर होगी। यही नहीं हमारी नजर सिर्फ नाकामियां नही उपलब्धियों पर भी होगी। हमारी पार्टी सकारात्मक बातों को सराहने का भी काम करेंगे। पिछले बार की बजट से भी तुलना करेंगे। कई ऐसे विषय हैं जो नीतीश कुमार जानते हैं कि वह गलत है। लेकिन इसके बावजूद इन पर बिहार सरकार ध्यान नहीं दे रही। जनता सरकार को टैक्स देती है। अगर आम जनता को मुफ्त में बिजली दे ही देंगे तो क्या होगा। आपके विधायक और अधिकारी तो इसका लाभ लेते हैं। आप क्यों महंगी क्यों खरीद रहे हैं? सरकार महंगी बिजली खरीदकर महंगे दर पर बेचकर भ्रष्टाचार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें