फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भ्रष्टचार के आरोपी उपमहाप्रबंधक के घर से मिले 1.32 करोड़ के जेवरात, 32 लाख कैश; जानिए पूरा मामला

Fri, 13 Mar 2026 09:56 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News: पटना में एक बड़े भ्रष्ट अफसर की पोल खुली है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने आरोपी अफसर के घर पर छापेमारी की तो कैश और जेवरात देख कर दंग रह गए। 150 से अधिक तो केवल सोने के जेवरों के रसीद बरामद हुए हैं। आरोपी अफसर की घर से और क्या-क्या सामान मिले? आइये जानते हैं... 
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोपी डीजीएम पंकज कुमार के घर से मिले कैश और जेवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना निगम (BMSICL) के उप महाप्रबंधन (प्रोजक्ट) पंकज कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की। चौंकाने वाली बात यह है कि गुरुवार को जब पंकज कुमार को जानकारी मिली की उनके घर पर एसवीयू की टीम आ रही है तो उन्होंने अपने घर में रखे जेवर और कैश को अपार्टमेंट के बाहर फेंक दिया। हालांकि, सही समय पर एसवीयू की टीम ने उसे बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि फेंके गए सोने, हीरे और चांदी के जेवर एक करोड़ 32 लाख के थे। इतना ही नहीं 32 लाख के कैश भी मिले। इतनी संपत्ति देखकर एसवीयू की टीम हैरान रह गई। 

विज्ञापन


94.46 लाख रुपये की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने का आरोप
एसवीयू के उपमहाप्रबंधक पंकज कुमार पर 94.46 लाख रुपये की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने का आरोप लगा था। आरोप की जांच की गई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद एसवीयू ने प्राथमिक की दर्ज की। कोर्ट से छापामारी का वारंट निकलवाया। अलग-अलग धावा दल का गठन किया। इसके बाद टीम ने कदमकुआं स्थित कनिका मैहर अपार्टमेंट, सुलतानगंज थाना क्षेत्र के रानीघाट स्थित आवास और पीएमसीएम परिसर स्थित बीएमएसआईसीएल कार्यालय में छापेमारी की। जांच के दौरान कनिका मैहर अपार्टमेंट से 32 लख रुपए नगद एक करोड़ 32 लख रुपए के हीरा सोना और चांदी के जेवर कई बैंक खाता और कई फ्लैट के दस्तावेज मिले। इतना ही नहीं जांच में यह भी पता चला कि पंकज कुमार ने कंकड़बाग के पृथ्वीपुर इलाके में शिवम अपार्टमेंट में दो फ्लैट भी खरीदा है। पत्नी के नाम से कई चल अचल संपत्ति जमा कर ली है। 
Bihar News: सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन ठिकानों पर छापेमारी, पंकज कुमार बोले- कैश-जेवर मेरे ही हैं
स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अधिकारियों की माने तो पंकज कुमार के घर कार्यालय समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई थी इस दौरान उनके ठिकाने से कैश जेवर बैंक खाता और फ्लैट जमीन के दस्तावेज बरामद हुए। पंकज कुमार ने करीब 13 वर्ष की सेवा अवधि में अपनी आई से काफी अधिक संपत्ति अर्जित की। एसवीयू की कार्रवाई के बाद पंकज कुमार ने यह स्वीकार किया कि यह सब संपत्ति उनकी ही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें