फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Session: विधानसभा उपाध्यक्ष पद जदयू के खाते में, वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव ने भरा नामांकन

Tue, 02 Dec 2025 06:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : नई सरकार बनने के बाद आज भाजपा नेता प्रेम कुमार को निर्विविरोध विधान सभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं दूसरी तरफ उपाध्यक्ष पद के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
नरेन्द्र नारायण यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात करते हुए - फोटो : social midea
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष का पद भाजपा के पास जाने के बाद उपाध्यक्ष पद जदयू के खाते में आ गया है। आज जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने उपाध्यक्ष पद के लिए  नामांकन दाखिल किया है। उनके अलावा किसी और ने इस पद के लिए नामांकन नहीं किया है इसीलिए उनका भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है। नरेंद्र नारायण यादव पहले भी उपाध्यक्ष थे। इस सन्दर्भ में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी कहा कि उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन की तिथि चार दिसंबर को नियत की गई है। यानि 4 दिसंबर को विधानसभा को उसको उपाध्यक्ष मिल जाएगा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : गरीब की पत्नी सबकी भौजाई होती है, जानिए किस विधायक ने क्यों कही यह बात

 2024 में जब नीतीश सरकार बनी थी तब स्पीकर का पद भाजपा के पास था और उपाध्यक्ष का पद जदयू के पास। वही समीकरण अब एक बार फिर देखने को मिल रहा है, क्यों कि उस समय भी नरेंद्र नारायण यादव उपाध्यक्ष थे, जबकि भाजपा नेता नंद किशोर यादव विधान सभा के अध्यक्ष थे। इस बार भारतीय जनता पार्टी के 9 बार के विधायक प्रेम कुमार विधान सभा अध्यक्ष हैं तो वहीं उपाध्यक्ष के लिए नरेंद्र नारायण यादव का नामांकन कराया गया है। हालांकि इस बार प्रेम कुमार की तरह ही नरेंद्र नारायण यादव को भी विधान सभा का उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना तय है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Assembly: नौ बार के विधायक प्रेम कुमार बने विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा के इस दिग्गज के बारे में जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में आलमनगर सीट से जीते हैं। बिहार विधान सभा चुनाव में उनको 1 लाख 38 हजार 401 वोट मिले, जबकि वीआईपी उम्मीदवार नवीन कुमार को 82 हजार 936 वोट मिले। इस तरह उन्होंने नवीन कुमार को 55 हजार 465 वोटों से हराया। नरेंद्र नारायण यादव बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें