जनता दल यूनाइटेड के राजनीतिक सलाहकार और पूर्व सांसद के.सी. त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की है। आठ जनवरी 2026 को लिखे पत्र में के.सी. त्यागी ने कहा कि 30 मार्च 2024 को सामाजिक न्याय और किसानों के हित में कार्य करने वाले नेताओं को भारत रत्न देकर सरकार ने ऐतिहासिक पहल की थी। इस बयान को लेकर पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि भारत रत्न को लेकर त्यागी का बयान उनकी निजी राय है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
पत्र में के.सी. त्यागी ने स्व. चौधरी चरण सिंह और स्व. कर्पूरी ठाकुर के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन नेताओं ने किसानों, श्रमिकों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने लिखा कि समाजवादी आंदोलन से निकले नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसी परंपरा के वाहक हैं और वे भारत रत्न के पूर्णतः योग्य हैं। जदयू नेता के.सी. त्यागी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि करोड़ों लोगों की भावना का सम्मान करते हुए नीतीश कुमार को भारत रत्न से नवाजा जाए, ताकि सामाजिक न्याय, सुशासन और विकास की राजनीति को नई पहचान मिले और इतिहास में यह निर्णय लंबे समय तक याद रखा जाए।
जानिए 30 मार्च 2024 किन्हें दिया गया था भारत रत्न
लोकसेवा और जनहित में ऐतिहासिक योगदान
राजनीति, प्रशासन या सामाजिक सुधार के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि
कला, साहित्य, विज्ञान, शिक्षा या खेल
प्रेरणादायक विचार या कार्य