चश्मा बैंक का उद्घाटन करते बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन।
- फोटो : अमर उजाला
मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से संचालित मां ब्लड सेंटर में आयोजित शिविर में 46 लोगों ने रक्तदान से रक्तवीर समाजसेवी-पत्रकार स्व. जैनेंद्र ज्योति को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बिहार के पहले ‘चश्मा बैंक’ का उद्घाटन करते हुए धार्मिक न्यास बोर्ड ने 11 हजार रुपए का दान दिया और कहा कि गरीबों का मुफ्त नेत्र जांच कराते हुए नए लेंस के साथ चश्मा वितरण में आर्थिक सहयोग की जरूरत होगी तो वह हमेशा इसके लिए तत्पर रहेंगे। रक्तदान शिविर के बाद राज्यभर से आए दर्जनों सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) रक्तवीरों का सम्मान किया गया।
स्वास्थ्य कार्ड जारी करते बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन।
- फोटो : अमर उजाला
मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से उपस्थिति नंद किशोर अग्रवाल और जगजीवन सिंह ने संस्था के साथ स्व. जैनेंद्र ज्योति के जुड़ाव और मां ब्लड सेंटर की रूपरेखा में उनके योगदान को याद किया। संस्था के मुकेश हिसारिया और मनीष बनेटिया ने बताया कि 1304 दिनों में यहां 16126 डोनेशन हुआ और 20640 यूनिट की सेवा समाज को दी गई। आयोजन में संजय तोतला, अरविंद साहू, स्मिता वर्षा झा और अनंत अग्रवाल के साथ जैनेंद्र ज्योति मेमोरियल फाउंडेशन के जीवन ज्योति ने सक्रिय भूमिका निभाई।