फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा में नीतीश vs तेजस्वी, मुख्यमंत्री बोले- ...जब उमर तुम्हारा कम था, तुम बच्चे थे

Wed, 23 Jul 2025 05:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Vidhan Sabha News: विधानसभा में बुधवार को भी विपक्ष के विधायकों ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष सदन में इस मुद्दे पर सरकार पर हमला बोल रहे थे। इससे सीएम नीतीश कुमार नाराज हो गए और तेजस्वी को खरी खोटी सुना दी।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन फिर सीएम नीतीश कुमार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बिफर पड़े। तेजस्वी यादव मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर सरकार का विरोध कर रहे थे। वह इसे वापस लेने की मांग कर रहे थे। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार उनपर बिफर गए। अचानक सदन में खड़े होकर तेजस्वी यादव को लालू-राबड़ी राज की याद दिलाई। क्या बात कर रहे हैं? आप ऐसा क्यों बोल रहे हैं? जब तुम छोटे थे, तब तुम्हारे माता-पिता मुख्यमंत्री थे। क्या तुमको उस समय की स्थिति पता है? तुम उस वक्त बच्चे थे। उस वक्त कोई काम नहीं हुआ था। 

विज्ञापन

सीएम बोले- तुम तो तब बच्चे थे

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह सब बातें बोलने का क्या मतलब है? पहले का क्या बजट था? अब तो तीन लाख करोड़ से ज्यादा बजट हमलोगों ने कर दिया है। अब मामला है कि चुनाव लड़ना है तो जितना अंड बंड बोलना है बोलते रहिए। तुम कुछ जानते तो क्या? तुम तो तब बच्चे थे। तब पटना में भी कोई बाहर नहीं निकलता था। हमलोगों ने जो काम किया वह सब याद रखिए। अब जब चुनाव होगा तो जनता जिसको जताएगी वो सदन में आयेंगे। 

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'CM नीतीश को चर्चा का विषय भी नहीं पता'- क्यों बोले तेजस्वी; विधानसभा से निकल भड़ास निकाली

विज्ञापन




हमने महागठबंधन इसीलिए छोड़ा था

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने आपको (महागठबंधन) इसलिए छोड़ दिया क्योंकि आप अच्छा काम नहीं कर रहे थे। इस साल चुनाव आ रहे हैं, और लोग सोचेंगे कि क्या करना है। हमारी सरकार ने बहुत काम किया है। यह लोग चुनाव के लिए कुछ भी कहते हैं। क्या महिलाओं को पहले कभी कुछ मिला? हमने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है। राजद ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया। हमने मुसलमानों के लिए काम किया है।

विज्ञापन


चुनाव का करेंगे बहिष्कार
इधर, सीएम नीतीश कुमार के इन बयानों पर सदन से बाहर आते ही तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चर्चा का विषय तक नहीं पता था और वह बीच बहस में ही हस्तक्षेप करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है और शासन का कोई स्पष्ट दिशा नहीं है। तेजस्वी यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो उस स्थिति में हमलोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। 

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: जनसुराज के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज; दो घंटे तक नहीं पहुंच सके विधानसभा या धरनास्थल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें