फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पत्नी के बाद उसकी बहन, अब बेटी के साथ! साली से रचाई शादी, वह भागी तो बेटी से दुष्कर्म

Fri, 12 Sep 2025 08:39 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Sheohar News: आरोपी दरिंदे ने पहले अपनी पत्नी फिर साली के साथ गलत किया। जब दोनों छोड़कर चली गई तो अपनी बेटी को छह दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ हैवानियत करता रहा।
विज्ञापन
सौतेले पिता ने किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदे पिता ने अपनी ही 17 वर्षीय बेटी के साथ गंदा काम किया। दरिंदे ने उसे बंधक बनाकर छह दिनों तक लगातार उसका यौन शोषण किया है। मौका पाकर लड़की फरार हो गई और महिला थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई तो सब हैरान रह गए। महिला थाना पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। मेडिकल करा लेने के बाद लड़की के बयान पर पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, और महिला थाने की पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

पत्नी के जाने के बाद उसकी बहन से शादी की

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है। शादी के बाद पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहने के बाद आरोपी ने पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया और अपनी साली के साथ दूसरी शादी कर ली। इससे तीन पुत्र और एक पुत्री हुई। पहली पत्नी ने भी तरियानी थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरी शादी कर ली और पीड़िता अपनी मां के साथ वहीं रहने लगी। उसकी मां मजदूरी के लिए परदेस चली गई, तो वह मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहने लगी।
Bihar News: संजय झा के बयान पर गर्माई सियासत, राजद नेता इम्तियाज अशफी बोले- भ्रम फैलाने में जुटा है एनडीए
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह पहले बेटी को घर लेकर आया
चार महीने पूर्व आरोपी अपने ससुराल से अपनी पहली पत्नी से हुई बेटी को वापस ले आया। लड़की अब पिता और मौसी के साथ रहने लगी। तीन सितंबर को पिता का मौसी के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद मौसी बच्चों को लेकर अन्यत्र चली गई। चार सितंबर की रात, पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और लगातार छह दिनों तक उसका यौन शोषण करता रहा। वह पिता के चंगुल से भागना चाहती थी, लेकिन पिता ने उसे बंधक बना रखा था। गुरुवार को मौके का फायदा उठाकर वह भाग निकली और महिला थाने पहुंची। उसके बयान के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है, जबकि आरोपी घर छोड़कर फरार है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें