फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कैमूर में काउंटिंग विवाद के बाद फ्लैग मार्च, हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू

Sat, 15 Nov 2025 06:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar News: फ्लैग मार्च दुर्गावती बाजार, आसपास के संवेदनशील गांवों और मुख्य सड़कों से होते हुए रामगढ़ तक निकाला गया। सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ने से लोगों में भरोसा बढ़ा है और माहौल को शांत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। स्थिति को सामान्य करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शनिवार को मोहनिया के डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने दुर्गावती और रामगढ़ प्रखंड के कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।

डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही BNS की धारा 163 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके तहत पाँच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर जमा होने, किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली या समूह में निकलने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

विज्ञापन

फ्लैग मार्च दुर्गावती बाजार, आसपास के संवेदनशील गांवों और मुख्य सड़कों से होते हुए रामगढ़ तक निकाला गया। सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ने से लोगों में भरोसा बढ़ा है और माहौल को शांत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

पढ़ें:  बड़े बेटे को लालू ने हटाया, बेटी ने खुद छोड़ा परिवार; पिता का जीवन बचाया था रोहिणी आचार्य ने

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चुनावी तनाव को रोकना प्राथमिकता

विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि आने वाले दिनों में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च और निगरानी अभियान जारी रहेगा। उद्देश्य यह है कि चुनाव परिणामों को लेकर किसी भी तरह की अव्यवस्था या तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें