फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : एक ही थाना के पांच पुलिसकर्मी पर गिर गई गाज, चौकीदार का बेटा गिरफ्तार; एसपी ने की है कार्रवाई

Sun, 24 Aug 2025 05:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा

सार

Bihar : पुलिस ने उस शख्स को रिहा कर दिया था। अब वह शख्स एसपी के पास पहुंचा और एसपी को अपना मोबाइल दिखाया, जिसे देखने के बाद एसपी भी चौंक गए। अब महिला दारोगा सहित पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। चौकीदार का बेटा भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
इसी थाना के कर्मियों के खिलाफ हुई है कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस ने चौकीदार के बेटे को गिरफ्तार करते हुए दो पुलिस सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। उनपर गिरफ्तार आरोपी को रुपया लेकर छोड़ने का आरोप है। यह कार्रवाई बिक्रम थाना में की गई है। एसपी  ने इस मामले में थाना के अपर थानाध्यक्ष, एक महिला और एक पुरुष दारोगा पर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया बीते 21 अगस्त को बिक्रम थाना के द्वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक  आदित्य कुमार पांडे  पर शक होने पर उसे थाने पर लाया गया और फिर  पीआर बॉन्ड पर मुक्त कर दिया गया। इधर अगले दिन आदित्य कुमार पांडेय बिक्रम थाना पहुंचा और नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना को
हिरासत में लिए जाने से लेकर उसे छोड़े जाने तक की कहानी सुना दी।

आदित्य कुमार पांडे ने बताया कि उसे हिरासत में लिए जाने के बाद बिक्रम थाने से छोड़ने के लिए थाने के एक व्यक्ति द्वारा पहले 5 हजार की मांग की गई। इसके बाद उसने ऑनलाइन ₹3,500/- दिया।
विज्ञापन

इधर सूचना पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना द्वारा मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने जांच की जिसमें मामला सत्य पाया गया।जांच में स्पष्ट हुआ है कि थाने के  चौकीदार के पुत्र धर्मवीर कुमार ने ₹3,500/- एक पेंट दुकान पर मोबाइल द्वारा युवक से ट्रांसफर कराकर नकद प्राप्त किया था। धर्मवीर के विरुद्ध कांड दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आगे जांच की गई तो इसके अतिरिक्त बिक्रम थाने के अपर थानाध्यक्ष,  एसआई राहुल कुमार सिंह, एसआई रेखा कुमारी, सिपाही राजा बाबू और अमरेश कुमार की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। अब इनको भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें