फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजधानी पटना के इलेक्ट्रॉनिक मंडी में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार; बाजार में दहशत

Thu, 19 Feb 2026 09:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : शाम का समय था, अचानक गोली चलने की लगी। बिहार के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक मंडी में ताबड़तोड़ फायरिंग होने से अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने मोबाइल रिपेयरिंग के दुकानदार पर फायरिंग की और फिर हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई और फिर मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के बाकरगंज का है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार में डीजे वाहनों पर कसेगा शिकंजा, 15 दिनों में शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान; जब्त होंगे वाहन

 रुपयों के लेन-देन की वजह से चली गोलियां 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक मोबाइल दुकानदार और ग्राहक के बीच मोबाइल रिपेयरिंग के पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकानदार और ग्राहक के बीच रुपए के लेन-देन को लेकर दोनों तरफ से  बहस चल ही रही थी। इसी दौरान ग्राहक की तरफ से कुछ और युवक जमा हो गए और गाली गलौज करने लगे। फिर अचानक कमर से पिस्टल निकाला और फायरिंग करने लगे।  स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाश ने पहली गोली दुकानदार पर ही चलायी थी, लेकिन दुकानदार की किस्मत अच्छी थी। इसलिए दुकानदार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Congress : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सवाल सुन भागे, बिहार अध्यक्ष भड़के; किस सवाल का नहीं दे सके जवाब

जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल करने लगे। फिर घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि विवाद मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर शुरू हुआ था। अपराधियों की पहचान के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से दो खोखे मिले हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी की जा रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें