बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने क्षेत्र विस्तारित नगर परिषद् खगौल के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के गठन एवं परिसीमन की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह कार्य नए साल की पहली जनवरी से शुरू है। इसको लेकर परिसीमन के आपत्ति करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी तक निर्धारित थी, जिसके उपरांत कुल 328 आपत्ति प्राप्त हुए। उनमें 324 ऑनलाइन हैं जबकि 04 ऑफलाइन हैं। उन आपत्तियों के निष्पादन की निर्धारित अंतिम तिथि 07 फरवरी तक कर दी गई है, जिसके उपरांत अंतिम रूप से गठित वार्डों का जिला गजट में 25 फरवरी तक प्रकाशन किया जाना है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 'पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर कार्रवाई करें'- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद् में क्यों कहा ऐसा?
वर्तमान में 9 फरवरी से 12 फरवरी के बीच प्रोविजनल नक्शे और चौहद्दी के प्रकाशन के साथ सीमित आपत्तियां ली जा रही हैं। इसके बाद वार्डों की सूची को अंतिम अनुमोदन के लिए प्रमंडलीय आयुक्त के पास भेजा जाएगा। आयुक्त स्तर पर सुनवाई के बाद 20 फरवरी तक सूची को फाइनल कर दिया जाएगा, जिसे 25 फरवरी को सार्वजनिक किया जाएगा। प्रमंडलीय आयुक्त इसपर अंतिम मुहर लगाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नितिन नवीन ने विधायकों को किया सम्मानित, कहा- राजनीतिक बनने से पहले सामाजिक बनें
आपत्तियों के निष्पादन के लिए वार्डों की सूची तैयार कर उस पर प्रमंडलीय आयुक्त का अनुमोदन प्राप्त करने के लिए प्राप्त सीमित आपत्ति के साथ प्रोविजनल नक्शा का प्रेषण एवं प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा सुनवाई 16 फरवरी से 20 फरवरी तक की जाएगी, जबकि अंतिम रूप से गठित वार्डो का जिला गजट में प्रकाशन 25 फरवरी तक किया जाएगा। आपत्तियों के निष्पादन के बाद प्रोविजनल नक्शा एवं चौहद्दी सहित वार्ड का प्रकाशन एवं सीमित आपत्ति 09 फरवरी से 12फरवरी तक ली जाएगी।