फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : तीन महीना पहले हुआ था पदस्थापन, आज महिला सिपाही की फंदे से लटकी मिली लाश

Tue, 09 Dec 2025 06:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : उस समय वह ड्यूटी पर थी, तभी फोन पर किसी बात को लेकर पति से झगड़ा होने लगा। विवाद होने के बाद वह अपने आवास पर चली गई। लेकिन कुछ ही देर में हड़कंप मच गया। उसके कमरे में उसकी लाश मिली।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में एक महिला कॉन्स्टेबल का शव उसके कमरे से बरामद हुआ है। उसका शव दुपट्टे से फंदा बना हुआ था जो पंखे से झूल रहा था। घटना किशनगंज शहर के डुमरिया भट्ट इलाके की है। कॉन्स्टेबल की पहचान नालंदा जिले के इस्लामपुर निवासी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है। प्रियंका 2018 बैच की कॉन्स्टेबल थी जो किशनगंज में रिजर्व होमगार्ड में पदस्थापित थी।घटना के संबंध में एसपी का कहना है कि प्रियंका का पदस्थापन तीन महीने पहले ही किशनगंज में हुआ था। आज सुबह वह ड्यूटी पर आई थी। ड्यूटी से लौटने के बाद यह घटना हुई है। घटना के पीछे क्या कारण इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा ने RTI से मिली अधूरी जानकारी पर ट्रोलर्स को दिया जवाब; पेंशन को लेकर कही यह बात

घटना के संबंध  में पुलिस का कहना है कि महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका कुमारी शादीशुदा थी। वह किराए के घर में अकेले ही रहती थी। उसका दोपहर में उसके पति से झगड़ा हुआ था। पति ने प्रियंका की सहेली को कॉल कर कहा था कि हमारा झगड़ा हुआ है। झगड़ा के दौरान प्रियंका कह रही थी कि मैं जाऊंगी तभी तुम लोगों को चैन मिलेगा। इसलिए जरा जाकर देखो कि गुस्से में वह कहीं कुछ कर ना ले। मैं कॉल कर रहा हूं तो वह कॉल भी रिसीव नहीं कर रही है। इसके बाद उसकी सहेली प्रियंका के घर पहुंची। वहां उसने पहले दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तब उसने इस बात की  जानकारी उसने मकान मालिक को दी।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet: नए साल पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा, नीतीश सरकार ने महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर मकान मालिक भी वहां पहुंचे और उन्होंने भी प्रियंका को आवाज लगाई लेकिन इसके बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। तब मकान मालिक ने खिड़की से झांका तो अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गए । अंदर प्रियंका की लाश फंदे से झूल रही थी। तब उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिर दरवाजा तोड़कर शव को घर से बाहर निकाला। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है।


                                           

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें