फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: संजीव मुखिया गिरोह के खिलाफ ईओयू की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

Mon, 22 Dec 2025 07:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: संजीव मुखिया गिरोह के सदस्यों के खिलाफ ईओयू ने कार्रवाई तेज कर दी है। राज्य के आठ भू-माफिया और 11 बालू माफियाओं से जुड़े कुल 52 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी। गिरफ्तारी अभियान जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की खोज में टीम लगातार जुटी हुई है।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध इकाई ने परीक्षा माफिया संजीव मुखिया गिरोह में शामिल सदस्यों की गिरफ्तारी करने के साथ ही राज्य के करीब दो दर्जन बालू और भू माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक पाटलिपुत्र के विकास अधिकारी भवेश कुमार सिंह की अकूत संपत्ति को भी आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) जब्त करेगी। यह जानकारी ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने पुलिस मुख्यालय के सभागार में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

विज्ञापन

     
उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस चालक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित  परीक्षाओं में कुख्यात परीक्षा माफिया संजय कुमार प्रभात और उसके गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर परीक्षा माफिया शेखपुरा जिले के संजय कुमार प्रभात को गिरफ्तार किया गया था। आरोपित संजीव मुखिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वहीं संजीव मुखिया गिरोह के चंदन कुमार उर्फ चंदन गोयल उर्फ चंदन सर को भी पिछले दिनों पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। आरोपितों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां आर्थिक अपराध इकाई के हाथ लगी है। इस पर आर्थिक अपराध इकाई आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

राज्य के आठ भू- माफिया और 11 बालू माफियाओं पर कार्रवाई
डीआईजी ने बताया कि राज्य के आठ भू-माफिया और 11 बालू माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की है। विभाग ने सोमवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर रहा है कि आठ भू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिसमें दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना इलाके के मोदामपुर गांव निवासी मो.रिजवान उर्फ राजा, पटना कंकड़बाग थाना इलाके के लोहिया नगर निवासी अश्विनी कुमार सिंह, भोजपुर जिले के कामाख्या सिंह, कैमूर जिले के विरेंद्र प्रसाद विंद व अन्य, दानापुर नयाटोला के निवासी राज बल्लभ कुमार, पारस राय, खुशरूपुर थाना इलाके के कासिमपुर पंचरूखिया निवासी संजय कुमार उर्फ संतोष कुमार डॉन और खगौल थाना इलाके के कोथवां निवासी टिंकु कुमार उर्फ पिंकु यादव शामिल है। इन आरोपितों की करीब 39.7969 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में विभाग जुटी हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें: पटना में सीएससी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए मुफ्त जीवन प्रमाणीकरण सेवा शुरू, जानें

इसी प्रकार राज्य के 11 बालू माफियाओं के के करीब 15.0917 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की  कार्रवाई में विभाग जुट गया है। जिसमें बांका जिले के मजलिशपुर निवासी विभिषण यादव, निलेश यादव, संजय यादव, छोटू यादव, बादल यादव, आजाद यादव, भोजपुर जिले के कोईलवर सुरौधा निवासी सोनू खान उर्फ सरताज आलम, विदेशी राय उर्फ अमरेश राय, सुनील कुमार यादव उर्फ सुनील कुमार राय उर्फ गुप्ता राय, औरंगाबाद जिले के बारूण पड़रिया निवासी अमित कुमार उर्फ गुड्डू यादव, पटना मनेर थाना इलाके के रामप्रवेश सिंह और विशुन दयाल सिंह शामिल है।
विज्ञापन


को-ऑपरेटिव बैंक के विकास अधिकारी भवेश कुमार निकले धन कुबेर
पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास अधिकारी भवेश कुमार सिंह पर आर्थिक अपराध इकाई ने शिकंजा कस दिया है। जांच के क्रम में इसके पास अकूत संपत्ति होने का पता विभाग को लगा है। जिसपर आर्थिक अपराध इकाई कार्रवाई शुरू कर दिया है। इसके साथ ही तत्कालीन डीसीएलआर रमेश प्रसाद दिवाकर को रिश्वत मांगने के मामले में न्यायालय से दोष सिद्ध कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें