फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार में 8 ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हुई तैनाती

Mon, 08 Dec 2025 10:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। दूसरी सूची में फिर  
 8 ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। सभी ट्रेनी आईपीएस अधिकारी  सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात होंगे। 
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आज भारी पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ-साथ 8 ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को भी नयी जिम्मेदारियां दी गई हैं। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार कैडर के 8 युवा ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को जिला अलॉटमेंट कर दिया गया है। इन सभी तेज-तर्रार अधिकारियों को अब विभिन्न ज़िलों में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बिहार में सचिव और प्रधान सचिव सहित बदले गए कई डीएम, चर्चित आईएएस अधिकारी अभिलाषा शर्मा का भी तबादला

 हैदराबाद से राजगीर तक की ट्रेनिंग के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी 
ये सभी आईपीएस अधिकारी हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में अपनी प्रथम चरण की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, नालंदा के राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में 29 सप्ताह का गहन ज़िला व्यावहारिक प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। अब इस व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद, राज्य सरकार ने इन युवा अधिकारियों को सीधे फील्ड में उतारने का फैसला किया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: छह लोगों को कुचलते हुए फरार हो गया बेलगाम कार चालक, एक की मौत; लोगों में आक्रोश

2023 बैच के आईपीएस अधिकारी सुषमा सागर को पटना की जिम्मेदारी मिली है।  वहीं 2024 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिकेत कुमार द्विवेदी को समस्तीपुर, दीप्ती मोनाली को गया जी, हेमंत सिंह को पूर्वी चंपारण,कार्तिकेयन ए के को पश्चिम चंपारण, केतन अशोक इंगोले को दरभंगा, प्रसन्न कुमार एम0वी0 को मुजफ्फरपुर और सईम राजा को भागलपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी आईपीएस अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



                                       

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें