फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बढ़ते ठंड के कारण पटना के सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश; बिहार में कहां-कब तक यह अवकाश

Tue, 23 Dec 2025 01:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना में आज धूप नहीं निकली है। पिछले कई दिनों से अभिभावक स्कूल बंद करने की मांग कर रहे थे। आज जिलाधिकारी ने उनकी मांग मान ली और स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया। 
विज्ञापन
पटना में स्कूल बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार,  पिछले 24 घंटे में अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान करीब 6.6-17 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया, जिसका सीधा असर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। इस कारण पटना के डीएम डॉ त्यागराजन एस.एम ने वर्ग एक से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल 26 दिसंबर तक बंद करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले 

विज्ञापन


पटना जिलाधिकारी के अनुसार, जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में आठवीं तक की कक्षाएं 26 जनवरी बंद रहेंगी, जबकि कक्षा नौ और इससे ऊपर पठन-पाठन का काम सुबह दस बजे के बाद और अपराह्न साढ़े तीन बजे के पहले तक ही किया जा सकेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आदेश जारी करते हुए कहा कि इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें। वहीं प्री बोर्ड या बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं या परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। 
Bihar Weather: घने कोहरे की चादर में लिपटा बिहार, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी; 48 घंटे बाद और बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन

जानिए पटना के अलावा किस-किस जिले में स्कूल बंद हैं...

  • सारण में 23 दिसंबर तक स्कूल बंद किए गए हैं। लेकिन, इसे डीएम आगे बढ़ सकते हैं। 
  • मोतिहारी में बढ़ते ठंड को देखते हुए 24 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।
  • सीवान में बढ़ते ठंड को देखते हुए 24 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।
  • औरंगाबाद में बढ़ते को देखते हुए 24 दिसंबर तक स्कूल किए गए हैं।
  • सहरसा में स्कूल 25 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
  • लखीसराय जिले में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को चार जनवरी तक बंद रहेंगे।
जानिए आज के मौसम के बारे में...
विज्ञापन

बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। पटना, गया, जहानाबाद, अरवल और नालंदा में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। इतना नहीं पटना, गया समेत में आज अहले सुबह से घना कोहरा छाया है। इससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में मंगलवार को घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें