फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सासाराम में जाम की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे डीएम-एसपी, प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

Tue, 23 Dec 2025 09:55 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Bihar: सासाराम में जाम की समस्या को लेकर डीएम उदिता सिंह व एसपी रोशन कुमार ने प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। अतिक्रमण हटवाया गया और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासाराम शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं सड़कों को अतिक्रमण-मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार की देर शाम जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ शहर के सभी प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम-एसपी ने अतिक्रमण के कारण प्रभावित कई मार्गों को तत्काल खाली कराया तथा जाम की समस्या से निपटने को लेकर मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम नेहा कुमारी, सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार, नगर आयुक्त विकास कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

अतिक्रमण बना जाम की सबसे बड़ी वजह

विज्ञापन

दरअसल, शहर में जाम की समस्या का मुख्य कारण सड़कों पर अव्यवस्थित ढंग से वाहनों की पार्किंग, अतिक्रमण तथा यातायात नियमों की अनदेखी है। पोस्ट ऑफिस चौराहा एवं रौजा रोड जैसे इलाकों में सबसे अधिक यातायात दबाव देखने को मिलता है। यहां ठेले-खोमचे, ई-रिक्शा, ऑटो एवं बाइकें बेतरतीब ढंग से सड़क पर खड़ी रहती हैं, जिससे जाम की स्थिति विकराल रूप धारण कर लेती है।

पढ़ें: मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध मौत, झाड़-फूंक का आरोप लगाकर परिजनों ने भगत को बनाया बंधक

डीएम ने दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से डीएम-एसपी ने पोस्ट ऑफिस चौराहा, कचहरी मोड़, रौजा रोड, धर्मशाला मोड़, बौलिया रोड सहित अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। डीएम ने यातायात नियमों के सख्त अनुपालन और अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जाम की समस्या के तकनीकी कारणों पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की।

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि शहर में जाम की समस्या लंबे समय से प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर अस्थायी राहत दी जाती है, लेकिन स्थायी समाधान अभी भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद नगर निगम एवं संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और उम्मीद जताई कि शहरवासी भी यातायात नियमों का पालन कर प्रशासन को सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें