फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Ratna : नीतीश के बाद अब लालू यादव के लिए उठी भारत रत्न की मांग, तेज प्रताप के साथ खेसारी ने कही यह बात

Sat, 10 Jan 2026 07:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : जदयू नेता के सी त्यागी के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग करने का मामला तूल पकड़ लिया है। उनकी इस मांग के बाद अब तेज प्रताप ने भी लालू यादव के लिए मांग की है।
विज्ञापन
लालू यादव और नीतीश कुमार प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति में भारत रत्न को लेकर घमासान मच गया है। परिवार और पार्टी से निष्कासित जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने आज अपने पिता और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के लिए भारत रत्न की मांग कर दी है। यह मांग तब की गई है जब जदयू नेता के सी त्यागी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मांग की। तेज प्रताप यादव का कहना है कि चूंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश और लालू प्रसाद यादव दोनों भाइयों की तरह रहे हैं, इसलिए दोनों को एक साथ यह सम्मान मिलना चाहिए।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -Bihar Budget: बिहार बजट पेश करने की तैयारी में जुटी नीतीश सरकार, इन चीजों पर फोकस; 2020 से अब तक का गणित देखें

बड़े भाई के साथ छोटे भाई का भी हो सम्मान
इस संबंध में तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की चर्चा हो रही है, तो लालू प्रसाद यादव को इससे वंचित क्यों रखा जाए? राजनीति में दोनों का कद और योगदान बड़ा है। दोनों ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है, इसलिए बेहतर होगा कि दोनों भाइयों को एक साथ भारत रत्न से नवाजा जाए। हालांकि राजद के अन्य नेता भी समय-समय पर लालू यादव के लिए इस सम्मान की मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: 'बड़ी विरासत को तहस-नहस करने वाले अपने ही...', रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
विज्ञापन


केसी त्यागी की चिट्ठी में मचाई गदर
भारत रत्न की यह बवाल जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी के एक पत्र से शुरू हुई। के सी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग की थी कि चौधरी चरण सिंह और जननायक कर्पूरी ठाकुर की तर्ज पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी भारत रत्न मिलना चाहिए। इस बात की जानकारी सार्वजानिक होते ही इस बात पर सबसे पहले बहस पार्टी के अंदर ही शुरू हो गई। इस संबंध में सबसे पहला बयान जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह का आया, जिसमें उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार काम में विश्वास रखते हैं, सम्मान की लालसा में नहीं। केसी त्यागी की मांग उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है, यह पार्टी की विचारधारा नहीं है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पार्टी को यह भी ठीक से पता नहीं कि त्यागी फिलहाल जेडीयू में सक्रिय हैं या नहीं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: आज बिहार के कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, वाहन चालक परेशान; पारा चार डिग्री तक पहुंचा

खेसारी लाल यादव सहित अन्य नेताओं ने भी नीतीश कुमार का किया समर्थन
भोजपुरी स्टार और राजद के पूर्व प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने भी नीतीश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग को जायज ठहराया है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना अभिभावक मानता हूं और यह मांग जायज भी है, क्यों कि उन्होंने बिहार के विकास के लिए बहुत कुछ किया है। वहीं केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी के साथ-साथ चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती ने भी यह कहा कि बिहार को जंगलराज से बाहर निकालने का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है, इसलिए वह इस सम्मान के हकदार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें