फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दिल्ली बेसमेंट जैसा जयपुर में हादसा, आरा की युवती की मौत, पिछले महीने ही हुई थी सगाई

Fri, 02 Aug 2024 02:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Ara News: ग्रामीणों ने बताया कि अभी एक महीने पूर्व ही यह परिवार जयपुर गया हुआ था। लड़की की शादी तय होने के बाद सभी लोग शादी की तैयारी में जुट गए थे। अचानक इस हादसे ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं, घटना के बाद परिवार वाले जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
सगाई के दौरान मृतका पूजा कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बाद राजस्थान में भी बेसमेंट हादसा हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर के औद्योगिक इलाके में स्थित एक मकान के बेसमेंट में पानी भरने से भोजपुर की एक युवती और उसकी मौसेरी बहन सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के संडौर गांव निवासी अशोक सैनी की बेटी पूजा कुमारी (19), यूपी के बलिया निवासी उसकी छह वर्षीय मौसेरी बहन और कमल साह नामक एक युवक शामिल हैं। कमल साह भी अशोक सैनी का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात से ही जयपुर में तेज बारिश हो रही थी। गुरुवार को तड़के अशोक सैनी के घर के सभी सदस्य सो रहे थे। तभी उनके मकान के बेसमेंट में पानी भर गया। देखते ही देखते उनके परिवार के सदस्य डूबने लगे। परिवार के अन्य सदस्य तो किसी तरह बच गए। लेकिन उनकी बेटी पूजा कुमारी और साढ़ू की छह साल की बेटी डूब गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जयपुर नगर निगम के स्टाफ और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद किसी तरह एक युवक ने सात लोगों की जान बचाई, लेकिन इस हादसे में उस युवक के साथ इन दो लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई।
 
मृतका भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के संडौर गांव निवासी बताई जा रही है। पूजा कुमारी जयपुर के विश्वकर्मा मार्केट में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता अशोक सैनी और उसके चार भाई वहीं पर रहकर प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि पूजा की शादी शाहपुर थानाक्षेत्र के डुमरिया निवासी संतोष कुमार से तय हो गई थी और फरवरी में उसकी शादी होने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था और हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दोनों लड़कियों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन



 
ग्रामीणों ने बताया कि अभी एक महीने पूर्व ही यह परिवार जयपुर गया हुआ था। लड़की की शादी तय होने के बाद सभी लोग शादी की तैयारी में जुट गए थे। अचानक इस हादसे ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं, घटना के बाद परिवार वाले जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पूजा कुमारी की अगले साल फरवरी महीने में शादी होने वाली थी। पिछले जून में ही उसकी सगाई हुई थी। तब वह पूरे परिवार के साथ गांव आई थी। करीब एक महीने बाद अब उसका शव गांव आने वाला है। कल तक बेटी की शादी की तैयारी में जुटे घर के सदस्य अब उसकी अर्थी निकालने की तैयारी में लगे हैं। इधर, पूजा और उसकी मौसेरी बहन की मौत से दोनों के घरों में कोहराम मचा है। दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें