फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में युवक को गोली मारकर भागे बदमाश, हालत गंभीर; पुलिस बोली- आपसी रंजिश में वारदात की आशंका

Sat, 03 Jan 2026 12:15 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी

सार

Patna Police: पटना पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वारदात के बाद जांच में जुटी पटना पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी इलाके में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात आलमगंज थाना क्षेत्र के नीम की भट्टी के पास हुई, जहां युवक को पीठ में गोली लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान 19 वर्षीय ओवैस के रूप में हुई है। वह पटना सिटी के दादर मंडी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घर से निकलते ही बनाया निशाना
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवैस देर रात अपने घर से नीम की भट्टी की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली युवक की पीठ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना आलमगंज थाना को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।Bihar Weather: 37 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पारा गिरकर छह डिग्री तक पहुंचा; जानिए बिहार के मौसम का हाल

CCTV खंगाल रही पटना पुलिस
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आलमगंज थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान और मूवमेंट का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


आपसी रंजिश की वारदात की आशंका
थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस घायल युवक के पूर्व विवादों और आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की असली वजह घायल युवक के बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें