फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पीएम नरेंद्र मोदी की रोजी-रोटी लालूजी से चल रही; बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव का विवादित बयान

Tue, 08 Aug 2023 06:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Narendra Modi : संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान जैसी बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं बोली गईं, वह बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने पटना में बोल दी। उन्होंने कहा कि पीएम की रोजी-रोटी लालूजी से चल रही।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र की रोजी-रोजी लालू प्रसाद से ही चल रही है। अगर लालू जी के पीछे नहीं लगेंगे तो उनका सिस्टम खराब हो जाएगा। अगर नहीं बोलेंगे तो रोजी-रोटी नहीं चलेगा। मेन पेट का सवाल है न... किसानों को लूटकर वह अंबानी और अडानी को सारा पैसा दे रहे हैं। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो कोई पूछेगा ही नहीं उनको। तेज प्रताप के इस विवादित बयान की चर्चा से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। 

विज्ञापन


भाजपा के विधायक गायब हो चुके हैं
 तेज प्रताप यादव राजेंद्र नगर स्थित दो पार्कों के उद्घाटन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कहीं। तेज प्रताप ने कांग्रेस मैदान फेज 2 पार्क और राजेंद्र नगर 11E पार्क का उद्घाटन किया। कहा कि पार्क का उद्घाटन हो रहा है, यह तो अच्छी बात है। पार्क है, वनस्पति है, पेड़-पौधा है तो हम हैं। जितने भी घर-मुहल्ले हैं, उनको इससे फायदा होता है। भाजपा विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि विधायक तो गायब हो चुके हैं। 



वनस्पति और पेड़- पौधा नहीं तो कुछ नहीं
वन एवं पर्यावरण मंत्री ने पार्क में लगी ओपन जिम का भी निरीक्षण किया। इसके बाद हाथ चकरी को चलाते हुए कहा कि यह हाथ चकरी नहीं बल्कि सुदर्शन चक्र है। लोगों को जिम एक्सरसाइज और योगा करते रहना चाहिए, आयु लंबी होती है। तेज प्रताप ने कहा कि पटना में पार्कों को डेवलप किया जा रहा है। वनस्पति नहीं, पेड़ पौधा नहीं तो कुछ नहीं। पार्क में लोग टहलते हैं, योगा करते हैं। जिनको डायबिटीज है, वह यहां टहलने आएंगे। इससे उनका डायबिटीज कंट्रोल में रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें