फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दफादार-चौकीदार संघ वालों की पिटाई पर विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरा, कांग्रेस बोली- यह तानाशाही है

Tue, 24 Feb 2026 10:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: विपक्ष नीतीश सरकार पर लगताार हमलावर है। पहले बढ़ते अपराध के मुद्दा और अब दफादार-चौकीदार संघ के सदस्यों की बेरहमी से पिटाई का मामला उठाकर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की। आइए जानते हैं किसने क्या कहा?
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में दफादार-चौकीदर संघ के सदस्यों की पटना में पिटाई के मामले में सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने मंगलवार सुबह नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चौकीदार शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। अपनी मांगों को उठा रहे थे। सरकार ने पुलिस भेजकर इन पर लाठियां चलवाईं। कई चौकीदार गंभीर रूप से घायल हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता निखिल कुमार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकारों को विरोध की आवाज बर्दाश्त नहीं है। उन्हें अच्छा ही नहीं लगता है कि लोकतंत्र में उनके खिलाफ कोई आवाज उठाए। इसलिए सोमवार को जेपी गोलंबर पर बिहार पुलिस के जवानों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे दफादार और चौकीदार संघ के सदस्यों को बेरहमी से पीटा। यह लोग गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने एक न सुनी। पुलिसकर्मियों ने इन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा। यह अन्याय है।

सरकार के पास हमारे सवालों का कोई जवाब नहीं है
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  21 साल से बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार चल रही है फिर भी 21 साल में बिहार देश का सबसे गरीब राज्य, देश का सबसे बेरोजगार राज्य, बिहार में सबसे ज्यादा पलायन है। प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और प्रति व्यक्ति खपत के मामले में देश में बिहार सबसे चौपट और नीचे है। शिक्षा-स्वास्थ्य और खेलकूद के मामले में बिहार सबसे फिसड्डी राज्य है। बिहार में 21 साल में केवल अपराध, भ्रष्टाचार, कुशासन, और तानाशाही बढ़ी है। बिहार में भारी वित्तीय संकट है। भ्रष्टाचार से खजाना खाली हो चुका है। सरकार के पास हमारे सवालों का कोई जवाब नहीं है। ध्यान भटकाने के लिए तंत्र से बनी सरकार नित नए प्रपंच रचती रहती है।
विज्ञापन

Caste Census of India: कैसे होगी जनगणना, कब से कर सकेंगे स्व-गणना; बिहार के CS ने बताई पूरी योजना
विज्ञापन


जानिए क्या मांग कर रहे थे दफादार और चौकीदार?
बिहार के दफादार और चौकीदार संघ के सदस्य पिछले कई महीनों से वेतन और मानदेश बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नीतीश सरकार हमलोगों का मानदेय बढ़ाए, सेवा शर्तों में सुधार करे। यही मांग लेकर करीब एक हजार दफादार और चौकीदार पटना डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच बिहार पुलिस की टीम पहुंची और प्रदर्शन कर रहे दफादार और चौकीदारी आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात नहीं मानी और बेरिकैडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें