फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar CM: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का निवास वहीं, पता बदला; सीएम के घर को अब कहा जाएगा- लोक सेवक आवास

Tue, 05 May 2026 02:50 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास खाली कर दिया है, लेकिन सम्राट चौधरी 20 दिन बाद भी उसमें शिफ्ट नहीं हुए। अब भवन निर्माण विभाग ने बीच का रास्ता निकाला है। सीएम का मौजूदा घर 'एक्सटेंशन' हो गया है। 1अणे मार्ग का नाम भी बदल गया।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उस आवास में शिफ्ट नहीं हो रहे हैं, जिसमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार रहते थे। मतलब, एक अणे मार्ग के पते पर जाने में उन्हें समय लग रहा है। कुछ तैयारियां बाकी हैं। शायद मलेमास के बाद हो। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने बीच का रास्ता निकाला है। एक अणे मार्ग से सटे पांच देशरत्न मार्ग में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बतौर डिप्टी सीएम रह रहे थे। अब पांच देशरत्न मार्ग को ही एक अणे मार्ग का एक्सटेंशन घोषित करते हुए मुख्यमंत्री आवास के रूप में चिह्नित कर दिया गया है। एक अणे मार्ग अब लोक सेवक आवास के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


भवन निर्माण विभाग की ओर से क्या कहा गया?
भवन निर्माण विभाग की ओर से इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया ह। भू संपदा पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव शिव रंजन ने कहा कि पहले के आदेश को विखंडित करते हुए आवास संख्या पांच देशरत्न मार्ग को अस्थायी रूप से आवास संख्या एक, अणे मार्ग (मुख्यमंत्री आवास) के का विस्तारित अंग के रूप में चिह्नित किया जाता है। 

Bihar Cabinet: बिहार में सात मई को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी भी आएंगे; संजय सरावगी ने बताई सारी बात

एक मई नीतीश कुमार ने खाली कर दिया था आवास
एक मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग आवास खाली कर दिया था। नीतीश कुमार सात सर्कुलर रोड में अब रह रहे हैं। इसे उन्होंने अपनी निगरानी में ही इसे तैयार करवाया है। पहले सीएम ऑफिस के रूप में इस बंगले का उपयोग किया जा रहा था। सीएम हाउस छोड़ने के बाद यही बंगला नीतीश कुमार का नया ठिकाना बना है। एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में अब सम्राट चौधरी रहेंगे। हालांकि, इसे सम्राट चौधरी अपने हिसाब से तैयार करवा रहे हैं। कुछ मामूली बदलाव के बाद सम्राट चौधरी इसमें रहने आएंगे। कुछ लोग कह रहे हैं कि मलमास के बाद ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम हाउस को अपना ठिकाना बनाएं। इस बीच मुख्यमंत्री आवास का नाम अब लोक सेवक आवास कर दिया गया है, जिसकी अधिसूचना जारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें