फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए हुए रवाना, राजनीतिक चर्चा गरम; अटकलें तेज

Tue, 26 Aug 2025 07:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश का दिल्ली जाने का कार्यक्रम अचानक बना है। इस बात से  राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का विषय गरम हो गया है। उनके साथ जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली से वह दो बाद लौटेंगे। उनके दिल्ली जाने की खबर राजनीतिक सियासत में हलचल पैदा कर दी है। इस संबंध में राजनीतिक जानकारों का अनुमान है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की रणनीति और सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। हालाँकि उनके दिल्ली जाने की वजह यही है, इस बात की  आधिकारिक पुष्टि नहीं है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी दिल्ली गए हैं।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक़ मुख्यमंत्री नीतीश का दिल्ली जाने का कार्यक्रम अचानक बना है। इस बात से  राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का विषय जरुर गर्म है। दिल्ली जाने से पहले पटना में नीतीश ने नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से अपने आवास पर मुलाकात की।राजनीतिक जानकार बताते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से बातचीत करेंगे।वह उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार से मुलाकात भी कर सकते हैं। अनुमान तो यह भी लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा नेताओं के साथ अहम चर्चा कर सकते हैं, जिसमें सीट शेयरिंग का मुद्दा भी हो सकता है। फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से इन सब बातों की आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें