फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: धर्मपत्नी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM नीतीश कुमार, कंकड़बाग में स्मृति स्थल पर दी श्रद्धांजलि

Wed, 14 May 2025 02:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कंकड़बाग स्थित मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क में दिवंगत मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद करते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उनके परिजन भी साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार ने अपनी दिवंगत पत्नी मंजू सिन्हा को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी दिवंगत मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पटना के कंकड़बाग स्थित मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क में दिवंगत मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद करते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रतिवर्ष की भांति इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने न केवल श्रद्धा सुमन अर्पित किए, बल्कि परिवारजनों व पार्टी सहयोगियों के साथ मिलकर दिवंगत मंजू सिन्हा की स्मृतियों को पुनः जीवंत किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: रेल पुलिस का फर्जीवाड़ा, 24 किलो चरस कोर्ट में बन गया ईंट-पत्थर; मजिस्ट्रेट भी रह गए दंग
 
पैतृक गांव कल्याण बिगहा में भी अर्पित की श्रद्धांजलि
मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क से श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव, नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड स्थित कल्याण बिगहा पहुंचे। वहां कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में उन्होंने पुनः अपनी धर्मपत्नी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी माता दिवंगत परमेश्वरी देवी और पिता कविराज दिवंगत रामलखन सिंह की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन



 
मुख्यमंत्री के साथ उनके बेटे निशांत कुमार, बड़े भाई सतीश कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। सभी ने एक साथ दिवंगत मंजू कुमारी सिन्हा की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की और मौन रखकर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

 
गांव के मंदिर में की पूजा, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
कल्याण बिगहा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव के पारंपरिक देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें- Bihar News: सहरसा में फलदान से चार दिन पहले चाचा की हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदली
 
राजनीतिक-सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक जितेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, पूर्व विधायक ई० सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा और बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें