फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दिलीप जायसवाल बोले- समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत, सम्राट ने कहा- सबको मान-सम्मान मिलेगा

Sat, 13 Dec 2025 06:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए की जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि बिहार के विकास, जनकल्याण और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस जनादेश को विकास, सुशासन और सेवा में परिवर्तित करें।
विज्ञापन
‘अभिनंदन दीघा-कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को ‘अभिनंदन दीघा-कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीघा सहित पूरे बिहार के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश दिया है।

विज्ञापन


कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत
डॉ. जायसवाल ने समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। यह जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर जनसंपर्क तक, हर कार्यकर्ता ने एनडीए के विकास और सुशासन के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाया, जिसकी परिणति यह जनादेश है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। डॉ. जायसवाल ने दीघा विधायक संजीव चौरसिया की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में देखने को मिला है।
Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने नवगठित तीन विभागों की जिम्मेदारी बांटी, जानिए किसके हिस्से में क्या आया?
विज्ञापन


‘सभी के मान-सम्मान के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध’
समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और निष्ठा को नमन करते हुए कहा कि सभी के मान सम्मान के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है। ‎उन्होंने भाजपा और एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्तागण और मतदातागण का हृदय से आभार जताया है। लोगों को भरोसा देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने हमलोगों पर जो विश्वास जताया है वह हम सभी पूरा करने की कोशिश करेंगे और उस विश्वास पर खरा उतरेंगे।  
विज्ञापन


कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंत्री रामकृपाल यादव, नितिन नवीन, पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद, नंद किशोर यादव, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, विधायक रत्नेश कुशवाहा, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, सांसद विवेक ठाकुर, ऋतुराज सिन्हा, प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, सरोज रंजन पटेल, पटना जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें