फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गिरिराज सिंह ने मंच से दिया विवादित बयान, विपक्ष ने कहा- मानसिक संतुलन खो चुके हैं मंत्री

Mon, 12 Jan 2026 11:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनके द्वारा दिए गए 'सूअर' वाले बयान ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार उन्होंने सूअर शब्द का प्रयोग करते हुए विपक्षी नेताओं और एक खास विचारधारा पर तीखा हमला बोला है। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नीतीश कुमार की नई समृद्धि यात्रा, जिलों के दौरे पर निकलेंगे सीएम, जनता से करेंगे सीधा संवाद

क्या था पूरा मामला?
दरअसल, गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। घुसपैठ और जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने विपक्षी गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक विवादास्पद तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह सूअर की आबादी बढ़ती है, वैसी ही स्थिति कुछ इलाकों में पैदा की जा रही है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Makar Sankranti: कांग्रेस अध्यक्ष के न्यौते पर छह में कितने कांग्रेसी विधायक आए दही-चूड़ा खाने? अब होगा हंगामा
विज्ञापन


 मानसिक संतुलन खो चुके हैं मंत्री
गिरिराज सिंह के इस बयान पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने इसे समाज को बांटने वाली राजनीति करार दिया है। गिरिराज सिंह के इस बयान पर राजद ने पलटवार करते हुए कहा कि गिरिराज सिंह विकास की बात करने के बजाय केवल नफरत फैलाने का काम करते हैं। उनके पास गिनाने के लिए कोई काम नहीं है, इसलिए वे ऐसे शब्दों का सहारा ले रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ताओं ने इसे सस्ती लोकप्रियता पाने का जरिया बताया और प्रधानमंत्री से यह मांग की है कि ऐसे मंत्रियों पर लगाम कसी जाए।

एनडीए कार्यकर्ता सम्मान एवं मिलन समारोह में कही यह बात 
दरअसल बिहार के मंत्री सुरेंद्र मेहता की बछवाड़ा विधानसभा से दूसरी बार की जीत के बाद सार्वजनिक मंच से जनता का अभिवादन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।  यह कार्यक्रम बछवारा विधानसभा के नारेपुर हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया था, जहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से एनडीए कार्यकर्ता सम्मान एवं मिलन समारोह किया जा रहा था। इस मौके पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं मतदाता मौजूद थे। इसी दौरान मंच पर जब बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, तो उन्होंने अपने संबोधन में पशुपालन मंत्री सुरेंद्र मेहता से अपील करते हुए कहा कि अब वह भी  सूअर पालेंगे, ताकि एक खास धर्म के लोग उनके आसपास ना आ सके। उनका कहना था कि इस्लामिक धर्म को मानने वाले लोग सूअर को पाक मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह उनको कुछ सूअर मुहैया करावे जिससे कि वह उनका पालन कर सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें